Astrology Tips: करियर और बिजनेस में सफलता के लिए मीन राशि वाले पहनें इस धातु का छल्ला, जीवन में आएगा सौभाग्य

Jun 07, 2025
Astro Panchang
ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां होती हैं। इनमें से 12वीं राशि मीन राशि होती है। मीन राशि जल तत्व की राशि है। इस राशि के जातक काफी भावुक और संवेदनशील माने जाते हैं। मीन राशि के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। गुरु ग्रह ज्ञान, आध्यात्मिकता और बुद्धि को दर्शाते हैं। इस राशि के जातक कल्पनाशील होने के साथ संगीत, कला और साहित्य जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में रुचि रखते हैं। बता दें कि रत्न शास्त्र के मुताबिक मीन राशि के जातकों के लिए चांदी और पुखराज शुभ माना जाता है।
मीन राशि का संबंध चंद्रमा और शुक्र से होता है। ज्योतिष में चांदी का संबंध मुख्य रूप से चंद्रमा और शुक्र ग्रहों से माना जाता है। चंद्रमा को भावनाओं, मन और शीतलता का कारक माना जाता है। वहीं प्रेम, सौंदर्य और भौतिक सुखों का प्रतिनिधित्व करता है। मीन राशि जल तत्व की राशि है और इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है। चांदी जल तत्व की धातु है, इसलिए मीन राशि के लोगों के साथ अच्छी अनुकूलता होती है। ऐसे में यदि मीन राशि के लोगों को करियर में बार-बार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, तो इन जातकों को चांदी का छल्ला पहनना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको चांदी का छल्ला पहनने के महत्व के बारे में जानते हैं।
ऐसे पहनें चांदी का छल्ला
अगर मीन राशि के जातक चांदी का छल्ला पहन रहे हैं, तो पहले इसका शुद्धिकरण कर लें।
सबसे पहले एक कटोरी में गाय का कच्चा दूध लें।
अब चांदी का छल्ला गाय के दूध में रातभर के लिए या कुछ घंटों के लिए छोड़ दें।