Strong Planets In Kundali: कुंडली में मजबूत ग्रह, जानिए आपके स्वभाव और भविष्य पर कैसा पड़ेगा गहरा असर

Nov 25, 2025
Astro Panchang
अगर किसी जातक के जन्म के समय कोई भी ग्रह अति शक्तिशाली होता है, तो ऐसे जातक की आकृति, स्वरूप और स्वभाव प्रकृति भी उसी ग्रह के अनुसार होती है। ग्रहों भावों और राशियों का प्रभाव उस ग्रह के शक्तिशाली योगानुसार समझना होता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के जीवन पर ग्रहों का सीधा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष में नौ ग्रहों का क्रम इस प्रकार होता है। 1- सूर्य 2- चंद्रमा 3- मंगल 4- बुध 5-गुरु 6- शुक्र 7- शनि 8- राहु 9- केतु। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।
अत्यधिक शक्तिशाली ग्रह का प्रभाव
अगर किसी जातक की कुंडली में सूर्य शक्तिशाली हो, तो ऐसा जातक चौकोर शरीर से युक्त होता है और उसका कद भी छोटा होता है। इस जातक के बाल ज्यादा लंबे नहीं होते हैं और ऐसा जातक पित्त स्वभाव से युक्त होता है वहीं अगर लग्न पर शुभ ग्रह की दृष्टि न पड़े, तो ऐसा जातक उच्छृंख स्वभाव वाला होता है।
अगर किसी जातक के जन्म के समय चंद्रमा शक्तिशाली हो, तो ऐसे जातक का मुख बहुत सुंदर यानी की चंद्रमा के समान होता है। ऐसा जातक सुंदर आंखों से युक्त होता है और मधुरभाषी होता है। यह लोग वात और कफ से युक्त होता है। प्रायः चन्द्र ग्रह के प्रभाव से युक्त जातक सर्दी जुकाम और जलतत्व की अधिकता से होने वाले कफ रोगों से पीड़ित होते हैं। इन जातकों में लड़ने की क्षमता बेहद कम होती है और चंद्रमा के प्रभाव से युक्त जातक का स्वभाव मधुर और कोमल होता है।
जिस जातक का मंगल ग्रह बलशाली होता है और मंगल के गुणों से युक्त होने पर जातक बहादुर और निडर होता है। अगर मंगल ग्रह पर पाप ग्रह की दृष्टि पड़े तो ऐसा जातक झगड़ालु होता है।