Astrology Tips: कुंडली के इन भावों में शनि देव बनाते हैं ये शुभ योग, धन-समृद्धि की नहीं होती कमी

Mar 26, 2025
Astro Panchang
शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है और यह ग्रहों में सबसे धीमी चाल चलने वाला ग्रह है। इस वजह से ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता कहा जाता है। शनि देव व्यक्ति को उसके द्वारा किए गए कर्मों के हिसाब से शुभ और अशुभ फल देते हैं। एक राशि में शनि देव करीब ढाईं साल तक रहते हैं। इस तरह के शनि को एक राशिचक्र को पूरा करने में ढाईं वर्ष का समय लग जाता है। वहीं जब किसी भी राशि पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या लगती है, तो व्यक्ति का जीवन उथल-पुथल हो जाता है। लेकिन शनिदेव हमेशा अशुभ फल नहीं देते हैं। कुंडली में कुछ ऐसे भाव भी होते हैं, जहां पर विराजमान होकर शनि देव शुभ फल देते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनि देव कब और किन भावों में शुभ फल प्रदान करते हैं।
कुंडली के लाभ भाव में शनि
कुंडली में कुल 12 भाव होते हैं, जिनका अपना-अपना महत्व होता है। वहीं कुंडली के 11वें भाव को लाभ स्थान कहा जाता है। इस भाव से व्यक्ति की आय और इच्छापूर्ति का विचार किया जाता है। ऐसे में लाभ भाव में शनि का होना शुभ माना जाता है और जब कुंडली के 11वें भाव में शनिदेव विराजमान होते हैं। तो व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलती है। 11वें भाव में शनि जातक की आय को बढ़ाने का काम करते हैं। इस भाव में शनि होने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलती है और जातक सही रास्ते पर चलकर अपने हर इच्छा को पूरा करता है।
कुंडली के दशम भाव में शनि
कुंडली के दशम भाव में शनि के होने से जातक के करियर, पद-प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। यह भाव केंद्र का भाव होता है और इसको काफी शुभ स्थान माना जाता है। ऐसा व्यक्ति अपने क्षेत्र में नेतृत्व करने की क्षमता रखता है, इसके साथ ही वह साहस के साथ बड़ी सफलताएं पाता है। इन जातकों के अपने उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होते हैं और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।