Astro Tips: शनि की साढ़े साती के दूसरे चरण में मीन राशि के लोगों को मिल सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी, शुरू होगा अच्छा समय

Jun 16, 2025
Astro Panchang
ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़े साती का दूसरा चरण 29 मार्च 2025 से शुरू हो चुका है। इस दौरान शनि ग्रह मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन राशि के जातकों के लिए साढ़े साती का यह चरण काफी अहम और संवेदनशील माना जाता है। इस दौरान इन जातकों को कई तरह की चीजें झेलनी पड़ सकती हैं। साढ़ेसाती के दूसरे चरण में इन जातकों को नौकरी बदलने या अपने करियर में महत्वपूर्ण बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ लोगों के लिए यह समय सकारात्मक हो सकता है, जैसे प्रमोशन या फिर नई नौकरी का मौका मिलना, तो वहीं इस दौरान कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में मीन राशि के लोगों के मन में सवाल रहता है कि जब भी शनि किसी राशि में मौजूद होते हैं, तो उसको अशुभ परिणाम मिलते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। शनिदेव जिस भी राशि में मौजूद होते हैं, उस राशि के लोगों को अपार सफलता प्रदान करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मीन राशि पर साढ़ेसाती के दूसरे चरण होने पर मीन राशियों को क्या शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।
मीन राशि को होगा लाभ
मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती के दूसरे चरण में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। फिर चाहे वह करियर में हो या परिवार की जिम्मेदारी हो। मीन राशि के जातकों के जीवन में यह बदलाव सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा।
मीन राशि के लोगों पर शनि की कृपा होने की वजह से सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको सभी कार्यों में सफलता मिल सकती है।