Shani Ast 2024: कुंभ राशि में 11 फरवरी को अस्त होंगे शनि, इन 3 राशियों को सोच-समझकर करना होगा हर काम

Feb 08, 2024
Astro Panchang
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों का राशि परिवर्तन जातक के जीवन पर विशेष असर देखने को मिलता है। वहीं ग्रहों में शनि का राशि परिवर्तन का विशेष महत्व माना जाता है। क्योंकि शनि के राशि परिवर्तन का असर न सिर्फ सभी 12 राशियों बल्कि देश-दुनिया पर भी देखने को मिलेगा। क्योंकि शनि एक राशि में करीब ढाईं वर्ष तक रहते हैं। बता दें कि शनि ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं। भले ही इस साल शनि का राशि परिवर्तन न हो, लेकिन वह समय-समय पर अपनी स्थिति में बदलाव करते रहेंगे।
बता दें कि 11 फरवरी 2024 की शाम को 06:56 मिनट पर शनि ग्रह कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। इस राशि में अस्त होने का अर्थ है कि शनि सूर्य के नजदीक होंगे। ऐसे में सूर्यदेव के तेज के आगे शनि का प्रभाव क्षीण हो जाएगा। शनि के अस्त होने से जहां कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। तो वहीं कुछ राशियों को इसका नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में शनि के अस्त होने से कई राशियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इन राशियों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शनि के अस्त होने से किन-किन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।
मेष राशि
शनि ग्रह 11 फरवरी 2024 को अस्त होने जा रहे हैं, इससे मेष राशि के जातकों की समस्याएं काफी बढ़ सकती हैं। मेष राशि के 11वें भाव में शनि अस्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इसमें काम-धंधे में नुकसान होने की संभावना है। इस दौरान आपको कार्यों में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर कोर्ट-कचहरी का केस चल रहा है, तो उसमें भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी-पेशा आदि में वरिष्ठ पदाधिकारियों से वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है और परिवार के सदस्यों में भी मनमुटाव हो सकता है।
वृषभ राशि