Saturn As Marakesh: Horoscope में शनि का मारकेश Connection, क्यों इसे माना गया है सबसे बड़ा 'निहन्ता'

Jan 29, 2026
Astro Panchang
लघुपाराशरी ज्योतिष का एक प्रमुख अंग है। यह विंशोत्तरी दशा के जरिए से फलादेश करने पर केंद्रित है। इसमें 42 सूत्रों में शुभ-अशुभ योगों, राजयोग, मारक ग्रहों के संयोग का सिद्धांत समझाता है। लघुपाराशरी के चतुर्थ आयुर्दायाध्याय के श्लोक 6 के मुताबिक, 'मारकैः सह सम्बन्धान्निहन्ता पापकृच्छनिः। अतिक्रम्येतरान् सर्वान् भवत्येव न संशयः।।' यानी की पापफल देने वाले शनि ग्रह का मारक ग्रहों के साथ संबंध होने पर यह अन्य मारक ग्रहों को लांघकर खुद ही मारक हो जाता है। इसमें किसी भी तरह का संदेह नहीं करना चाहिए।
यह लघुपाराशरी के चतुर्थ आयुर्दायाध्याय के श्लोक 6 का मत है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पूर्व जन्म के कर्म के आधार पर कुंडली में शनि ग्रह पीड़ित होता है और ऐसा शनि व्यक्ति को दुख देने में तत्पर होता है। वहीं शनि ग्रह के विशेष मारक प्रभाव की वजह से कुछ ज्योतिष शनि को मारक ग्रहों में राजा भी कहते हैं।
लघुपाराशरी का सिद्धांत
लघुपाराशरी का सिद्धांत के अनुसार, अगर कुंडली में शनि ग्रह मारक है, तो अन्य मारक ग्रहों के विचार की जरूरत नहीं रहती है।
अगर कुंडली में शनि ग्रह मारकेशों से संबंध नहीं रखता है, तो ज्योतिषीय गणना के मुताबिक जो भी जन्मपत्री में प्रबलतम मारक ग्रह होता है, वही मरण देगा।