February Grah Gochar 2026: कुंभ में राहु-मंगल-सूर्य की युति, 5 राशियों के लिए बना अशुभ Angarak Yog

Feb 02, 2026
Astro Panchang
फरवरी के महीने में सूर्य और मंगल की युति से ग्रहण योग के साथ अंगारक योग का संयोग बनने वाला है। फरवरी के महीने में मंगल का गोचर कुंभ राशि में होगा। यहां पर पहले से राहु मौजूद है। ऐसे में मंगल और राहु की युति से अंगारक योग बनेगा। वहीं 13 फरवरी को सूर्य भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे, यहां पर राहु के साथ युति करेंगे। सूर्य और राहु की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण योग और अंगारक योग को अशुभ माना जाता है।
इन दोनों योग के कारण फरवरी के महीने में मेष और सिंह राशि समेत 5 राशियों के लिए कुछ अच्छा समय नहीं दिखाई दे रहा है। इन राशियों को दुर्घटना के अलावा काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि फरवरी के महीने में किन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है।
मेष राशि
इस राशि के जातकों पर इस समय शनि की साढ़ेसाती चल रही है। मेष राशि के लोगों के लिए ग्रहण और अंगारक योग 11वें भाव में बनेगा। ऐसे में मेष राशि के जातकों के खर्चों में तेजी से वृद्धि होगी। वहीं सलाह की जाती है कि यह लोग अपनी छवि को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। इन लोगों को सामाजिक स्तर पर हानि का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दोस्तों के साथ रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। मेष राशि के लोगों की कोई इच्छा अधूरी रह सकती है।
सिंह राशि
इस राशि में इस समय केतु ग्रह गोचर कर रहा है। सिंह राशि पर सूर्य, मंगल और राहु की सप्तम दृष्टि रहने वाली है। इस राशि के लोगों को ग्रहण और अंगारक योग की वजह से करियर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं जो जातक साझेदारी में कामकाज करते हैं, उनको पार्टनर के कारण हानि हो सकती है। वहीं सिंह राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं पति-पत्नी के बीच तनाव की स्थिति भी बन सकती है।