Astrology Tips: बुध के गोचर से इन 4 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, धन-संपत्ति पर होगा बुरा असर

Mar 27, 2025
Astro Panchang
जब भी बुध राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका इंपैक्ट सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। बता दें कि 07 मई 2025 की सुबह 04:13 मिनट पर बुध ग्रह मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। इस गोचर से कुछ राशियों के जीवन में समस्याओं का अंबार लग सकता है। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। बुध ग्रह बुद्धि, तर्क और व्यापार के कारक हैं। ऐसे में बुध के गोचर से कुछ राशियों को अशुभ फल मिल सकता है। इससे जातक की कम्युनिकेशन स्किन काफी प्रभावी होगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेष राशि में बुध के गोचर से किन राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की कुंडली के 10वें भाव में गोचर का असर होगा। इससे करियर और प्रोफेशनल लाइफ में अस्थिरता आ सकती है। आपकी सीनियर या बॉस से अनबन हो सकती है। वर्कप्लेस पर आप गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। इसलिए धन के मामले में फैसले सोच-समझकर लेना चाहिए। वरना आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों की कुंडली के 7वें भाव पर बुध के गोचर का असर होगा। इस वजह से व्यापार, पार्टनरशिप और दांपत्य जीवन में समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपकी बातचीत आपके लिए ही घातक बन सकती है। इस वजह से सोच-समझकर बात करें।