इस राशि के लड़को में बिल्कुल नहीं होती सहनशीलता

इस राशि के लड़को में बिल्कुल नहीं होती सहनशीलता

अगर किसी का जन्म 22 नवंबर से 21 दिसंबर के बीच हुआ हो, तो वह धनु राशि का जातक कहलाता है। इसके अलावा अगर जन्म पत्रिका देखने पर लग्न धनु निकले, तो भी उस जातक पर इस राशि का पूरा प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज के इस लेख में हम आपको धनु राशि के लड़कों के स्वभाव, गुण और अवगुण के बारे में बताएंगे।

होते हैं पॉजेटिव सोच वाले

अगर आपकी राशि धनु है, तो इसमें कोई दो राय नहीं कि आप एक पॉजेटिव सोच वाले लड़के हैं। परिस्थिति चाहे कैसी भी हो, आपकी अच्छाई के कारण कुछ ना कुछ अच्छी बात निकाल ही आती हैं।

झूठे लोग पसंद नहीं

धनु राशि के लड़के की एक अच्छी बात यह है कि वे दिल के सच्चे होते हैं, उन्हें सच्चाई काफी पसंद है, इसलिए बनावटी और झूठे लोगों की संगत में रहना उन्हें नहीं पसंद।

होते हैं बुद्धिमान

धनु राशि के लड़के काफी बुद्धिमान होते हैं, इसके साथ ही वे समझदार भी होते हैं। लोगों की बातों में कम आते हैं और अपने दिल की सुनते हैं। इनकी एक बात इनके स्वभाव को बुरा बनाती है और वह यह कि इनमें सहनशीलता की कमी पाई गई है।

सहनशीलता की होती है कमी

हर काम को खुद भी तेजी से करना और सामने वाले व्यक्ति से भी उसी प्रकार की म्मीद लगाना, इसी के चलते इनमें सहनशीलता कम हो जाती है। धनु एक अग्नि तत्व की राशि है, तो जाहिर है कि इन्हें गुस्सा भी बहुत ज्यादा आता है।

होते हैं बड़े दिल वाले

इनमें सबसे खास बात यह है कि ये दिल के बहुत बड़े होते हैं। जो लोग इनके साथ बुरा व्यवहार भी करते हैं, उन्हें भी कुछ समय के बाद ये खुद ही माफ कर देते हैं और स्वयं उनकी मदद करने के लिए आगे बढ़ते हैं।

होते हैं आध्यात्मिक

भगवान में विश्वास की बात करें तो धर्म और अध्यात्म जैसी चीजों में इनका काफी अधिक झुकाव होता है। इस राशि के लड़के ज्योतिष शास्त्र में भी विश्वास रखने वाले होते हैं।

शेयर करें: