Astrology Remedies: ऐसे लोगों से नाराज रहती हैं मां लक्ष्मी, पलभर में बना देती हैं कंगाल

Apr 29, 2023
Astro Panchang
हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना गया है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी जिस व्यक्ति पर कृपा हो जाए, उसके घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास होता है। ऐसे लोगों को कभी भी जीवन में धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। वहीं इसके विपरीत कुछ ऐसे भी काम होते हैं। जिनसे मां लक्ष्मी आप से रुष्ट हो सकती हैं। यदि एक बार मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं तो फिर लाख मनाने पर ही उनकी कृपा मिलती है।
इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का हर कोई प्रयास करता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए ज्योतिषाचार्य पं. प्रदीप पांडे के मुताबिक बताने जा रहे हैं कि किन लोगों से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। जिसके बाद व्यक्ति के घर परिवार पर दुख और दरिद्रता का साया मंडराने लगता है। बता दें कि मां लक्ष्मी इंसान की कुछ आदतों को बिलकुल नापसंद करती हैं। इस आर्टिकल में जानिए कि कहीं आप भी इन गलत आदतों के शिकार तो नहीं हैं।
गंदे रहना
ऐसे लोग जो हमेशा गंदगी में रहते हैं या गंदे व मैले कपड़े पहनते हैं। इन लोगों से मां लक्ष्मी रूठ जाती है। ऐसे लोगों को हमेशा आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है और शारीरिक तौर पर भी कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। यह लोग अक्सर बीमार रहते हैं और धन की हमेशा कमी बनी रहती है। इनके दरवाजे पर धीरे-धीरे दरिद्रता दस्तक देने लगती है।
मंदिर में सुबह-शाम नहीं जलाते दीपक