Astrology Upay: बिल्ली पालने से बढ़ सकती हैं आपके जीवन में परेशानियां, इन राशियों को रहना चाहिए सावधान

May 09, 2024
Astro Panchang
बहुत सारे लोगों को पालतू जानवर पालने का शौक होता है। इसी के चलते कोई बिल्ली पालता है, तो कोई कुत्ता और कोई तोता आदि पक्षी पालता है। वैसे तो धार्मिक शास्त्रों में भी जीवों का पालना और उनकी सेवा करना काफी शुभ और पुण्यफलदायी माना जाता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर व्यक्ति को अपनी राशि के मुताबिक जीव पालना चाहिए। क्योंकि हर जीव का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है।
ऐसे में अगर आप अपनी राशि के मुताबिक जीव नहीं पालते हैं, तो इसका अशुभ प्रभाव आपके जीवन में देखने को मिल सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन राशि का जातकों को बिल्ली पालने से बचना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के ग्रह स्वामी मंगल माने जाते हैं। जबकि राहु का आधिपत्य बिल्ली पर होता है। क्योंकि राहु की सवारी बिल्ली को माना जाता है। इस राशि के जातक यदि बिल्ली को पालते हैं, तो उनके जीवन में अप्रिय घटनाएं होने लगती हैं। वहीं बिल्ली पालने से जीवन में भारी संकट के योग बनने लगते हैं।
मिथुन राशि