Jupiter Transit 2026: 2026 में गुरु का गोचर, तीन राशियों पर बरसेगी कृपा, धन-वैभव के साथ मिलेगा मान-सम्मान

Dec 22, 2025
Astro Panchang
वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को भाग्य, ज्ञान, धर्म, विवाह, संतान, धन और आध्यात्मिक उन्नति का कारक माना जाता है। गुरु ग्रह जहां पर बैठते हैं, वहां पर विकास, विस्तार और सीख का मार्ग खोलते हैं। वहीं जब गुरु ग्रह शुभ होते हैं, तो जातक के जीवन में सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और उन्नति आती है। बता दें कि साल 2026 में बृहस्पति का गोचर तीन राशियों में होने जा रहा है। साल की शुरूआत में गुरु ग्रह का गोचर मिथुन राशि में रहेगा।
फिर 02 जून 2026 को गुरु ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। वहीं 31 अक्तूबर 2026 को गुरु ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 13 दिसंबर 2026 को गुरु ग्रह सिंह राशि में वक्री हो जाएंगे। ऐसे में गुरु ग्रह का यह परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करने वाला है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गुरु ग्रह का यह गोचर राशियों पर कैसा प्रभाव दिखाएगा।
मिथुन राशि
इस दौरान गुरु आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर से खर्च बढ़ेंगे और अस्पताल या विदेश यात्रा का योग बन सकता है। वहीं इस राशि के लोग मानसिक रूप से अस्थिर और अकेलापन महसूस कर सकते हैं। आपको धन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि आपका बजट बिगड़ सकता है। हालांकि यह समय आध्यात्मिक विकास के लिए काफी अहम है।
पूजा-पाठ, ध्यान और एकांत आपके लिए लाभकारी होगा। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है। वहीं नौकरी में दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप इसको धैर्यपूर्वक संभाल लेंगे। यह आपको अधूरे कार्यों को समेटने का समय है। न कि कोई बड़े निर्णय लेने का समय है।