Guru Gochar 2026: कर्क राशि में बृहस्पति का प्रवेश, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा Good Fortune

Jun 01, 2026
Astro Panchang
कर्क राशि में 02 जून 2026 को गुरु का गोचर होने जा रहा है। इस गोचर के साथ पंच महापुरुष राजयोग में से एक हंस राजयोग का भी निर्माण होगा। जब भी अपनी उच्च राशि में गुरु गोचर करते हैं, तो हंस राजयोग का निर्माण होता है। हंस राजयोग बेहद शक्तिशाली राजयोग है। 02 जून से 31 अक्तूबर तक गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान रहेंगे और फिर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसी बीच 15 जुलाई 2026 को कर्क राशि में गुरु अस्त हो जाएंगे।
इसके बाद 09 अगस्त को गुरु ग्रह उदित होंगे। इस गोचर का सबसे ज्यादा लाभ वृषभ, मिथुन, कर्क सहित 6 राशियों को मिल सकता है। इस दौरान करियर और पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव देखने को मिलेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गुरु के गोचर से किन-किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।
वृभष राशि
वृषभ राशि के तृतीय भाव में गुरु का गोचर होगा। गुरु के प्रभाव से इस राशि के लोगों को अच्छा धन मिलेगा। लेकिन खर्चे भी ज्यादा रहने वाले हैं। आय अच्छी रहेगी और मांगलिक कार्यों में पैसा खर्च हो सकता है। भाई-बहनों की सेहत का ध्यान रखें। घरेलू उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के दूसरे भाव में गुरु गोचर होने वाला है। जब मिथुन राशि के जातकों की जान-पहचान प्रतिष्ठित लोगों के साथ होना चाहिए। यात्रा के भी योग बनेंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ कार्यों में पैसा खर्च हो सकता है।