Shukra Grah Upay: शुक्र ग्रह की अशुभ स्थिति से सुख-सौभाग्य में होती है कमी, ऐसे चमकाएं अपनी किस्मत

Oct 14, 2023
Astro Panchang
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, मनुष्य की जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति का विशेष महत्व माना जाता है। कुंडली में कुछ ग्रह सकारात्मक तो कुछ ग्रह नकारात्मक स्थिति में होते हैं। इन ग्रहों का बहुत ही गहरा असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। कहा जाता है कि अगर ग्रह अशुभ या नकारात्मक स्थिति में विराजमान हो तो मनुष्य को सारी जिंदगी दुखों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही वह जिस क्षेत्र में काम करने का प्रयास करते हैं, वहां उनको असफलता ही मिलती है। आज हम शुक्र ग्रह के बारे में कुछ बाते बताएंगे।
अगर व्यक्ति की जन्मकुंडली में शुक्र ग्रह नकारात्मक स्थित हों, तो मनुष्य के वैवाहिक जीवन के साथ-साथ उसके भौतिक सुखों में और सेक्सुअल लाइफ में बहुत परेशानियां आ जाती हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए शुक्र ग्रह के नकारात्मक प्रभावों को दूर करने के उपायों के बारे में जानेंगे।
इस दिन करें व्रत
जिनकी जन्मकुंडली में शुक्र ग्रह अशुभ व कमजोर है, उन्हें 21 या 31 शुक्रवार का उपवास करना चाहिए। शुक्रवार का व्रत करने से शुक्र मजबूत व सकारात्मक होता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हम पर होती है। शुक्रवार का व्रत करने से व्यक्ति के जीवन में सुख, सौभाग्य, वैभव और धन का आगमन होता है।
करें इस मंत्र का जाप