Moon Effects On Human: ज्योतिष में चंद्रमा को माना जाता है मन का कारक, जानिए मूड को किस तरह करता है प्रभावित

Nov 30, 2023
Astro Panchang
पूर्णिमा की रात चांद अपने पूर्ण आकार में दिखाई देता है। तो वहीं अन्य दिनों पर यह अपने पूर्ण स्वरूप से कम होता है। धार्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से चंद्रमा का विशेष महत्व माना जाता है। आमतौर पर हम सभी को लगता है कि चांद का हमारे जीवन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन आपको बता दें कि पृथ्वी पर बहुत सी महत्वपूर्ण चीजों पर चंद्रमा का अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। जैसे चंद्रमा अलग-अलग तरह से मानव जीवन के चक्र और व्यवहार को भी प्रभावित करता है।
आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का अत्यधिक महत्व माना जाता है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन और माता का कारक माना जाता है। यह मनुष्य के जीवन पर भी प्रभाव डालता है। चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल, समुद्र और पृथ्वी की सतह को प्रभावित करने के लिए पर्याप्त माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि चंद्रमा हमारे मूड को किस तरह से प्रभावित करता है।
पूर्णिमा का चांद
अगर आपको पूर्णिमा के दिन ज्यादा गुस्सा आता है। तो यह सिर्फ आपकी कल्पना नहीं कही जा सकती है। हांलाकि यह दावा नहीं किया जा सकता है कि फुल मून किसी अपराध या पागलपन का कारण है। लेकिन कई मामलों में हत्या, आत्महत्या, हमले, रोड एक्सिडेंट और मनोरोग आदि इस समय में देखा गया है। इन परिणामों को देखने से पता चलता है कि फुलमून के आसपास इस तरह के अपराध ज्यादा हुए हैं।
आधा और पूरा चंद्रमा