Astrology Tips: शादी में आ रही हैं बाधाएं, मां चंद्रघंटा का ये अचूक उपाय खोलेगा विवाह के द्वार

Oct 24, 2025
Astro Panchang
तुला राशि के जातक अपने कलाप्रेम, आकर्षक मिजाज और संतुलित विचारों के लिए जाने जाते हैं। तुला राशि वाले जहां भी जाते हैं अपने सौम्य स्वभाव और मधुर वाणी से सभी का दिल जीत लेते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कई बार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति ऐसी बन जाती है कि लाख प्रयासों के बाद भी विवाह में बाधाएं आने लगती हैं। रिश्ता पक्का होते ही टूट जाता है या फिर सही जीवनसाथी मिलने में देरी हो जाती है।
बता दें कि मां दुर्गा का तीसरा स्वरूप मां चंद्रघंटा विशेष रूप से शादी-विवाह में आने वाली रुकावटों को दूर करने वाली मानी जाती है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि मां चंद्रघंटा की पूजा करने से विवाह के प्रबल योग बनता है और संतान व दांपत्य जीवन से जुड़ी रुकावटें दूर होती हैं और जीवन में सौभाग्य आता है।
अगर आपकी भी तुला राशि है और दुनिया भर के प्रयासों के बाद भी आपकी शादी बार-बार टल रही है या फिर सही जीवनसाथी नहीं मिल रहा है, तो नवरात्रि के तीसरे दिन आपको यह उपाय जरूर करना चाहिए। तुला राशि के जातकों के लिए यह उपाय चट मंगनी पट विवाह के द्वार खोल सकता है। बल्कि इस उपाय को करने से सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
मां चंद्रघंटा और घंटी का संबंध
मां चंद्रघंटा के स्वरूप के गले में घंटा सुशोभित रहता है। इसलिए मां को 'चंद्रघंटा' कहा जाता है। मां की आराधना में घंटी का विशेष महत्व माना जाता है। घंटी की ध्वनि से वातावरण में मौजूद निगेटिव ऊर्जा नष्ट हो जाती है और घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।