Astrology Tips: 4 सितंबर को वक्री होंगे देव गुरु बृहस्पति, जानिए किन तीन राशियों की जिंदगी में होगा मैजिक

Astrology Tips: 4 सितंबर को वक्री होंगे देव गुरु बृहस्पति, जानिए किन तीन राशियों की जिंदगी में होगा मैजिक

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का परिवर्तन सभी राशियों के लोगों पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह से प्रभाव डालता है। बता दें कि बृहस्पति ग्रह को प्रचुरता, ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि के ग्रह के रूप में जाना जाता है। वहीं आने वाली 4 सितंबर को बृहस्पति ग्रह की शुरू होने वाली इसकी प्रतिगामी यात्रा सभी राशियों पर अपना असर दिखाएगी। लेकिन बृहस्पति के वक्री होने से यह तीन राशियां सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी।


कर्क

बृहस्पति ग्रह 4 सितंबर से कर्क राशि में जन्म लेने वालों के लिए आशावाद की लहर लेकर आया है। बता दें कि यह समय बेहतर अवसरों के आगमन और धन में वृद्धि के योग का है। बृहस्पति के आपके कॅरियर के घर में वक्री हो रहा है। इससे आपके पेशेवर जीवन में तेजी आने की संभावना है। साथ ही व्यक्तिगत जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नौकरी की चाह रखने वालों को नए अवसर प्राप्त होंगे। वहीं व्यवसाय करने वाले लोगों को भी मुनाफा हो सकता है। 


सिंह

यह समय सिंह राशि के जातकों के लिए जश्न मनाने वाला है। क्योंकि बृहस्पति प्रतिगामी 2023 सिंह राशि वाले जातकों के लिए काफी ज्यादा शुभ होने वाला है। लंबी परियोजनाओं के सफल होने के साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी क्षमताओं पर विश्वास मजबूत होगा और आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं फलित होकर सफलता की ओर आपको अग्रसर करेंगी। नौकरी की चाह रखने वालों को नई भूमिकाएं मिल सकती हैं। वहीं लंबे समय से कार्यरत लोगों का प्रमोशन हो सकता है। परिवार और बच्चों से संबंध मधुर होंगे और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको महत्वपूर्ण पुरस्कार भी मिल सकते हैं।


मीन
बृहस्पति प्रतिगामी 2023 मीन राशि के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बता दें कि बृहस्पति वित्तीय क्षेत्र में वक्री होने से आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ करवा सकता है। आपके बैंक बैलेंस में विभिन्न स्रोतों से वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा समाज में आपकी स्थिति और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। इस समय में आपके आत्मसम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। मीन राशि के जातकों को अपने साथियों के साथ वरिष्ठों से भी सम्मान मिलने की संभावना है।
शेयर करें: