Khappar Yog 2026: Shani-Mangal का Deadly Combination बनाएगा 'खप्पर योग', 4 राशियों की बढ़ जाएगी टेंशन

May 01, 2026
Astro Panchang
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की बदलती चाल और उनकी युति कई तरह के शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। जोकि मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। साल 2026 में एक ऐसा ही विशेष और चुनौतीपूर्ण योग बन रहा है। जिसको खप्पर योग भी कहा जा रहा है। जोकि 01 मई 2026 से शुरू होकर 29 जून 2026 तक रहेगा। इस अवधि में कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। कुछ राशियों पर खासतौर पर यह समय ज्यादा सावधानी बरतने वाला माना जा रहा है। खप्पर योग का प्रभाव कुछ राशियों की आर्थिक स्थिति, करियर और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है।
खप्पर योग
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक खप्पर योग तब बनता है, जब अशुभ या क्रूर ग्रह एक विशेष स्थिति में आकर एक-दूसरे के साथ नकारात्मक संबंध बना लेते हैं। जब शनि, मंगल, राहु और केतु ग्रह किसी राशि में एक साथ प्रभाव डालते हैं। या फिर आपस में अशुभ दृष्टि बनाते हैं। तो खप्पर योग का निर्माण होता है। खासकर जब मंगल और शनि की टकराहट या पाप ग्रहों का एकत्रीकरण होता है, तब इसका प्रभाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है। माना जाता है कि इस योग के दौरान आर्थिक स्थिरता, मानसिक दबाव और जीवन में बाधाओं की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के यह समय घरेलू जीवन में उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। परिवार के अंदर मतभेद बढ़ सकते हैं। छोटी-छोटी गलतफहमियां बड़े विवाद का रूप ले सकती हैं। इस दौरान इन जातकों को धैर्य रखना जरूरी है, क्योंकि जल्दबाजी में किया गया फैसला रिश्तों को ज्यादा जटिल बना सकता है। कार्यक्षेत्र में दबाव की स्थिति बनी रह सकती है। काम का बोझ बढ़ने से मानसिक थकान महसूस हो सकती है। काम में मन नहीं लग सकता है। ऐसे समय में आपको अपने काम योजनाबद्ध तरीके से करें और सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण है। विचारों में उलझन बनी रहती है और अनावश्यक चिंता मानसिक तनाव को बढ़ा सकती है। आर्थिक रूप से भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। अचानक खर्च बढ़ सकता है और बचत पर असर हो सकता है। कोई नई योजना शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। साथ ही सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। छोटी सी समस्या भी परेशानी का सबब बन सकती है।