28 November Horoscope: सभी 12 राशियों पर दिखेगा ग्रह गोचर का असर, कई जातकों को धन लाभ

28 November Horoscope: सभी 12 राशियों पर दिखेगा ग्रह गोचर का असर, कई जातकों को धन लाभ

ज्योतिष के लिहाज से 28 नवंबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 28 नवंबर का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के रिश्तों में नई खुशियों का आगमन हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए मेहमान के आने से घर में रौनक बढ़ेगी और खुशनुमा माहौल रहेगा। माता-पिता के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आज के दिन विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कमजोरी या थकान महसूस होने पर पर्याप्त आराम मिल सकता है। कारोबार के मामले में जो लंबी अवधि की योजनाएं आपने बनाई हैं, उनको धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं। इसलिए धैर्य बनाए रखें और अपनी कोशिश करते रहें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को प्रॉपर्टी और निवेश से जुड़े मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। नई संपत्ति खरीदने या किसी पुराने निवेश को आगे बढ़ाने का मन में विचार आ सकता है। आर्थिक मामले में जल्दबाजी न करें और सभी डॉक्यूमेंट्स और शर्तों को अच्छे से जांच लें। आत्मविश्वास बनाए रखें और अति-आत्मविश्वास या अहंकार को अपने फैसलों पर हावी न होने दें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के सामने नई संभावनाएं और नए मौके दस्तक दे सकते हैं। नौकरी से जुड़ा कोई प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप लंबे समय बदलाव की तलाश में थे, तो यह समय नए ऑप्शन्स पर विचार करने के लिए सही है। सफलता पाने के लिए लगातार मेहनत करनी पड़ सकती है।

सिंह राशि

इस राशि के जातकों को आज हम कदम सोच-समझकर उठाना चाहिए। नए काम की शुरूआत करने का मन बना रहे हैं, तो पहले इससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल कर लें। नए लोगों पर फौरन भरोसा न करें। बल्कि उनकी कार्यशैली और व्यवहार को समझने की कोशिश करें। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छा समय है।

कन्या राशि

आज कन्या राशि के लोगों को नई पहचान और उपलब्धियां हासिल करने का मौका मिल सकता है। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी और नए लोगों से संपर्क बनेगा। जिनका आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। लंबे समय से अटका हुआ काम गति पकड़ सकता है। कोई पुरानी बीमारी दोबारा परेशानी की वजह बन सकती है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आलस्य और काम टालने की आदत आपकी तरक्की में बाधा बन सकती है। जिन जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करना जरूरी है, उनको टालें नहीं। सक्रिय रहेंगे तो आपके कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।

वृश्चिक राशि

आज इस राशि के जातक सफलता की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। अपनी आर्थिक क्षमता का आकलन जरूर करें।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन मनोरंजन, खुशियों और अपनों के साथ बिताए गए पलों से भरा रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग से कोई लंबा अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। ऑफिस में अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना चाहिए। आत्मविश्वास के साथ लिया गया फैसला सफलता के अधिक करीब ले जा सकता है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ-साथ धन समृद्धि के योग भी बनते नजर आ रहे हैं। कारोबार से जुड़ी योजनाएं उम्मीद से ज्यादा बेहतर परिणाम दे सकती हैं। किसी नए व्यक्ति के साथ साझेदारी शुरू करने का मौका मिल सकता है। जोकि भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों अपनी मेहनत और नए विचार सफलता की राह को आसान बना सकते हैं। कारोबार में कुछ नया या अलग काम करने के नए तरीके को अपनाने के बारे में सोच सकते हैं। अगर आप योजनाओं को सही तरीके से लागू करते हैं, तो काम में प्रगति हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज परिवार से जुड़े कुछ मामले परेशान कर सकते हैं। भाई-बहनों के बीच छोटी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। संतान के व्यवहार को लेकर परेशान हो सकते हैं। ऑफिस में कोई आपके खिलाफ माहौल बनाने के कोशिश कर सकता है। इसलिए अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सतर्क रहें।

शेयर करें: