Horoscope 25 October: धनु और मकर राशि को धन लाभ, कर्क जातक बजट पर रखें ध्यान

Oct 25, 2026
Astro Panchang
ज्योतिष के लिहाज से 25 अक्तूबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 25 अक्तूबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मैष राशि के जातक पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपने कामों को करेंगे। सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। आप आज कोई बड़ा निवेश भी कर सकते हैं। पिताजी के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है। कोई रिश्तेदार धन निवेश का आकर्षक प्रस्ताव दे सकता है, लेकिन हर पहलू की जांच करके कोई फैसला लें।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ दूरियां महसूस हो रही थीं, उनको कम करने का मौका मिलेगा। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। घर में किसी मेहमान के आने से रौनक बढ़ेगी। अपने लक्ष्यों और जिम्मेदारियों पर ध्यान लगाएं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी। लंबे समय से मन में दबी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नए काम की शुरूआत या निवेश के मामले में किसी तरह की जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। हर निर्णय के फायदे और नुकसान को अच्छे से समझें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को बजट पर ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि आमदनी से ज्यादा खर्च बढ़ सकते हैं। आर्थिक दबाव महसूस हो, तो घबराने की जगह जरूरी और गैरजरूरी खर्चों में फर्क रखें। दोस्तों और सहकर्मियों की मदद से कई मुश्किल काम आसान हो सकता है। आय बढ़ाने के नए मौके मिलेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को धन के मामले में सतर्कता रखनी चाहिए। किसी को पैसा देने या लेने-देन के मामले में पहले बातों को स्पष्ट कर लें। ससुराल पक्ष के साथ किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो बातचीत के जरिए रिश्तों में सुधार आ सकता है। घर में पूजा-पाठ या धार्मिक आयोजन हो सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को आज के दिन स्थिरता और संतोष का एहसास करा सकता है। आय में बढ़ोत्तरी के संकेत हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर-परिवार में प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। ऑफिस में आपके विचारों और सुझाव अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिल सकता है। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। किसी शुभ समारोह या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले उसके रिजल्ट का गंभीरता से विचार करें। स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छा समय है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के व्यक्तित्व और बातचीत का अंदाज लोगों को प्रभावित कर सकता है। समाज सेवा, राजनीति और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। लोग आपकी बातों को गंभीरता से सुनेंगे और आपके विचारों को महत्व भी देंगे।
धनु राशि
आज इस राशि के जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी या आर्थिक लाभ हो सकता है। परिवार के साथ मनोरंजन और अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। किसी जरूरतमंद की सहायता करने का मौका मिले, तो अपनी क्षमता के हिसाब से मदद जरूर करें। स्टूडेंट्स को पढ़ाई के प्रति लापरवाही करने से बचना चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों द्वारा लगातार की जा रही मेहनत और प्रयास सफलता की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। लंबे समय से अटका हुआ सरकारी काम पूरा हो सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने का संकेत है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक संभावनाएं लेकर आ सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ की उम्मीद है, लेकिन आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखें। व्यापार में भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। वहीं अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी जानकार की सलाह लेकर आगे बढें।
मीन राशि
आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए नए मौके मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है, जोकि भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है। किसी भी सौदे को अंतिम रूप देने से पहले जरूरी कागजों और शर्तों की अच्छे से जांच कर लें। घर और काम के बीच संतुलन रखना सबसे बड़ी सफलता होगी।