Mangal Ketu Yuti 2025: मंगल-केतु की युति से बदल जाएगी इन 5 राशियों की तकदीर, करियर में मिलेगा अप्रत्याशित लाभ

Jun 03, 2025
Astro Panchang
मंगल ग्रह 07 जून 2025 को सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सिंह राशि में आते ही मंगल की युति यहां पर पहले से विराजमान केतु ग्रह के साथ बनेगी। जहां ज्योतिष में मंगल का संबंध साहस और पराक्रम से होता है, तो वहीं केतु उग्र और क्रूर ग्रह माना जाता है। मंगल और केतु की युति से कई राशियों के जीवन में नया जोश और साहस भर देगी। मंगल और केतु की युति से मेष और वृश्चिक समेत कई राशियों को करियर से जुड़े कई फैसले लेने में आत्मविश्वास और हिम्मत मिलेगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि मंगल और केतु की युति से इन राशियों को लाभ होगा।
मेष राशि
मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है और जब य केतु से युति करता है, तो मेष राशि के जातकों को अंदर नई ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता का विस्तार होता है। इस समय आप साहसी निर्णय लेने और पुराने बंधनों से बाहर निकलने का मौका देगा। अगर आप अपने करियर में जोखिम लेने में तैयार हैं, जैसे नया बिजनेस शुरू करना, नई नौकरी करना या फिर किसी उच्चपद के लिए प्रयास करना आदि। मंगल और केतु की युति आपको मानसिक दृढ़ता और प्रतिस्पर्धा में आगे निकलने के लिए फोकस करेगा। इस दौरान मेष राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। जो कार्य असंभव लगते थे, वह अब मुमकिन लगेंगे और ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
इन राशि के जातकों के लिए मंगल और केतु की युति काफी अच्छी है। सिंह राशि में इस युति से नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा, जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफल होंगे। मंगल दृढ़ इच्छाशक्ति को बढ़ाता है, तो केतु व्यर्थ के अंहकार से मुक्त करने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे में इन जातकों को करियर में कई ऐसे अवसर मिल सकते हैं, जो पहले असंभव लगते थे। वहीं कुछ लोगों की नौकरी में बड़ा परिवर्तन होगा। तो वहीं कुछ लोग अपने रचनात्मक प्रोजेक्ट या व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जो जातक नए बिजनेस में हाथ आजमाना चाहते थे, उनके लिए यह सही समय है।