Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि से इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, आर्थिक स्थिति और नौकरी में होगा लाभ

Mar 28, 2025
Astro Panchang
हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व होता है। हर साल चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत होती है, जोकि 9 दिनों तक चलता है। इस बार चैत्र नवरात्रि 8 दिनों की है। बता दें कि 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। जोकि 06 अप्रैल 2025 तक चलेगी। इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। धार्मिक मान्यता है कि जब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी पर आती हैं, तो लोगों के धन में वृद्धि होती है और देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होता है।
चैत्र नवरात्रि के मौके पर अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग के अद्भुत संयोग का निर्माण हो रहा है। वहीं नवरात्रि के पहले दिन इंद्र योग और रेवती नक्षत्र भी बनेगा। इसके अलावा शुक्रादित्य योग और बुधादित्य योग का निर्माण होगा। नवरात्रि पर बन रहे इन तमाम शुभ योग से कुछ राशियों को जबरदस्त फायदा होने वाला है।
कर्क राशि
चैत्र नवरात्रि कर्क राशि वाले जातकों के लिए काफी खास रहने वाली है। घर-परिवार में सुख-शांति का मौहाल रहेगा और मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिल सकता है। रिश्तों में आई दूरियां खत्म होंगी और एकता बढ़ेगी। कोई पुराना विवाद खत्म हो सकता है और करियर को नई दिशा मिल सकती है। वहीं पहले से नौकरी कर रहे जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता के अवसर मिलेंगे।
कन्या राशि