Daily Horoscope: 09 October Horoscope में कन्या और मेष राशि को ऑफिस में बरतनी होगी सतर्कता

Oct 09, 2026
Astro Panchang
ज्योतिष के लिहाज से 09 अक्तूबर 2026 का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज ग्रह-नक्षत्रों के गोचर का असर सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगी। कुछ राशियों के लिए आज का दिन आर्थिक, सामाजिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से बेहतर रहने वाला है, तो वहीं कुछ राशियों को आर्थिक, नौकरी और सेहत के लिहाज से सतर्कता बरतनी होगी। तो आइए जानते हैं कि 09 अक्तूबर 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को अपने खर्चों पर लगाम लगाना होगा। आपका बेफिक्र अंदाज लोगों को खटक सकता है। कामकाज के मामले में थोड़ा गंभीर रहना सही रहेगा। ऑफिस में छोटी-छोटी लापरवाही परेशानी खड़ी कर सकती है। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें।
वृषभ राशि
आज इस राशि के जातकों का मन पूजा-पाठ और धार्मिक गतिविधियों में लगेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। पुरानी सेहत संबंधी कोई परेशानी में राहत मिल सकती है। कारोबार में कोई बड़ा फैसला लेने से हर पहलू पर अच्छे से विचार कर लें।
मिथुन राशि
इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आ सकता है। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें और पुराने उधार को निपटाने का प्रयास करें। जीवनसाथी की तरफ से सरप्राइज मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत बनाने के लिए नई योजनाओं पर मेहनत करना होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। खुद को उस विवाद में शामिल न करें। नौकरी से जुड़े किसी काम के चलते यात्रा पर जा सकते हैं। लंबे समय से खोई कोई वस्तु वापस मिल सकती है।
सिंह राशि
यह जातक आज अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से आगे बढ़ेंगे। विरोधी आपकी राह में कुछ परेशानी डाल सकते हैं। मेहनत और धैर्य से परिस्थितियां संभाल लेंगी। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी अंजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें।
कन्या राशि
आज कन्या राशि के जातकों को थोड़ा धैर्य से काम लेना चाहिए। अपने व्यवहार और वाणी पर विशेष ध्यान दें। कानूनी मामले को लेकर तनाव बढ़ सकता है। ऑफिस में छोटी सी गलती परेशानी की वजह बन सकती है। इसलिए अधिकारियों की बातों को ध्यान से सुनें।
तुला राशि
तुला राशि के जातक अपनी पुरानी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ेंगे। परिवार में किसी सदस्य की शादी की चिंता सता सकती है। काम टालने की आदत आपको नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
वृश्चिक राशि
आज वृश्चिक राशि के जातकों को अपने काम पर ध्यान बनाए रखना जरूरी है। बिजनेस से जुड़े किसी अहम काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छे से सोच लें। जीवनसाथी के साथ बहस करने से बचें।
धनु राशि
आज इस राशि के जातकों की सामाजिक गतिविधियों में हिस्सेदारी बढ़ सकती है। लोगों के बीच आपका मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा।
मकर राशि
आज मकर राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना जरूरी है। बिजनेस में बदलाव करने का विचार कर रहे हैं, तो फायदा और नुकसान की अच्छे से समझ कर लें। विदेश से जुड़े व्यापार या काम करने वालों के लिए अच्छी खबर मिल सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। समझदारी और धैर्य से हर परिस्थिति को संभाल लेंगे। लोगों के साथ संबंध पहले से अच्छे होंगे। ऑफिस में छोटी सी गलती की वजह से अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
मीन राशि
आज इस राशि के जातकों को बोलने से पहले थोड़ा सोचना चाहिए। आपके द्वारा कही गई छोटी सी बात सामने वाले पर गहरा असर डाल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए उच्च शिक्षा के नए रास्ते खुल सकते हैं। जिस भी काम को हाथ में लेंगे उसमें सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटका सरकारी काम आगे बढ़ सकता है।