Astro Tips: शनि की साढ़े साती के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए घर लाएं ये चीजें, प्राप्त होगी शनिदेव की कृपा

Dec 29, 2023
Astro Panchang
ग्रह-नक्षत्रों का हमारे जीवन पर काफी गहरा असर होता है। ग्रहों की दशा और दिशा के चलते व्यक्ति को उसके जीवन में सकारात्मक व नकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। ऐसे में ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति को शुभ करने के लिए कई उपाय भी बताए गए हैं। जिससे की ग्रह शुभ फल देने लगें और व्यक्ति को परेशानियों से छुटकारा मिल जाए।
आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको शनि को शांत करने के कुछ ज्योतिष उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में अगर किसी जातक के जीवन में शनि भारी हो या फिर शनि की साढ़े साती चल रही हो, तो उस व्यक्ति को इन चीजों को अपने घर में रखना चाहिए।
सरसों का तेल
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाया जाता है। ऐसे में शनि के भारी होने पर या फिर साढ़े साती चलने पर शनिवार को घर में सरसों का तेल लाकर रखना चाहिए। इस उपाय को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा शनि ग्रह की शांति के लिए आप रोजाना सरसों के तेल का दिया भी जला सकते हैं।
कोयला