इन राशियों के लोग होते हैं, सबसे बुद्धिमान और तेज़, क्या आप भी हैं इनमें शामिल, आइये देखते हैं

इन राशियों के लोग होते हैं, सबसे बुद्धिमान और तेज़, क्या आप भी हैं इनमें शामिल, आइये देखते हैं

हर व्यक्ति की सोचने- समझने की क्षमता एक- दूसरे से अलग होती है। कभी भी दो लोगों का आईक्यू एक जैसा नहीं हो सकता है। कई लोग सवालों के जवाब जल्दी दे देते हैं तो कुछ लोगों को उसी सवाल का जवाब देने में समय लग जाता है। किसी भी व्यक्ति का आईक्यू उसके बुद्धमानता के स्तर पर होता है। ज्योतिषों के अनुसार, ग्रह–नक्षत्र का प्रभाव हमारे व्यक्तित्व पर पड़ता है। ज्योतिषों के अनुसार कुछ लोगों की राशि के अनुसार इंटेलिजेंस और बुद्धिमानता के बारे में बताया गया है। हर व्‍यक्ति की इंटेलिजेंस का स्तर अलग-अलग होता है। कुछ लोग बेहद बुद्धिमान होते हैं और कुछ लोग आसान सी बात भी बहुत देर में  समझ पाते हैं। ज्‍योतिष की मानें तो इंटेलीजेंस का संबंध व्‍यक्ति की राशि से भी होता है। कुछ खास राशियां ऐसी होती हैं, जिनकी इंटेलीजेंस का स्‍तर बहुत ऊंचा होता है, यहां तक कि आम लोगों के लिए इसे समझ पाना भी मुश्किल होता है। हालांकि इंटेलीजेंस 2 तरह की होती है - 1. विश्‍लेषणात्‍क और 2. प्रेक्टिकल इंटेलीजेंस। ज्योतिष शास्त्र अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं और हर राशि की अपनी खूबी होती है। किसी राशि के लोग काफी गुस्सैल तो किसी राशि के ईमानदार होते हैं। इसी तरह कुछ राशियों के लिए प्यार सबसे ऊपर होता है तो कुछ के लिए पैसा सबकुछ होता है। यहां हम बात करेंगे उन राशि वालों की जो दिमाग से काफी तेज होते हैं और किसी के भी मन की बात तुरंत जान लेते हैं। आइए जानते हैं कि ज्‍योतिष के अनुसार किन राशियों के जातक बेहद बुद्धिमान होते हैं -

1. मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वाले काफी बुद्धिमान माने जाते हैं। इस राशि के लोग हमेशा सतर्क रहते हैं। इनके आंख और कान हमेशा खुले रहते हैं। इनके दिमाग में हमेशा कुछ न कुछ नया करने का विचार आता रहता है। ये अपनी लाइफ में पॉजिटिव चीजों के साथ आगे बढ़ते हैं। इस राशि के जातक बेहद ही समझदार और बुद्धिमान माने जाते हैं। इनमें नेतृत्व करने की अच्छी क्षमता होती है। ये काफी मेहनती होते हैं। ये अपनी मेहनत से करियर में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास भरपूर मात्रा में होता है। ये जिस काम को अपने हाथ में लेते हैं उसमें सफलता हासिल करके ही दम लेते हैं। मेष राशि के लोगों के आंख-नाक-कान हमेशा खुले रहते हैं। 

2. मिथुन राशि

बुध इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। ज्योतिष में बुध को बुद्धि और ज्ञान का कारक ग्रह माना जाता है। बुध के प्रभाव से मिथुन राशि के जातक बहुत ही बुद्धिमान और प्रतिभाशाली होती है। ये पढ़ने लिखने में सबसे आगे रहते हैं। अपनी तेज बुद्धि के कारण ये हर जगह प्रशंसा का पात्र बनते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा होता है। शिक्षा से जुड़े कार्यों में इन्हें सफलता प्राप्त होने के अधिक चांस रहते हैं। मिथुन राशि के लोग दिमाग के काफी तेज माना जाते हैं। इनके आगे किसी भी तरह की चालाकी नहीं चल सकती है। अपनी बुद्धिमता से ये किसी भी कार्य को सही ढंग से कर पाने में सक्षम होते हैं। इस राशि के जातकों को बेवकूफ समझने की गलती कभी न करें। दिमाग के तेज होने के कारण इन जातकों का गणित विषय काफी प्रिय होता है।

3. वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातक सबसे बुद्धिमान होते हैं। इसके साथ ही इनमें चालाकी भी होती है। कहा जाता है कि इस राशि के जातक को मूर्ख बनाना मुश्किल होता है। ये हर काम को बेहद सोच-समझकर करते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार वृश्चिक राशि के जातक काफी तेज दिमाग के होते हैं। इस राशि वाले लग्जरी जीवन जीना पसंद करते हैं। जिसके लिए ये कड़ी मेहनत भी करते हैं। ये लोग भीड़ में भी अपनी पहचान बना लेते हैं। इनका जीवन सुख सुविधाओं भरा रहता है। इस राशि के जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को दूसरों की चालाकी बहुत जल्दी समझ में आ जाती है। वृश्चिक राशि के जातक पढ़ाई में भी काफी अच्छे होते हैं। इस राशि के जातक दूसरों की मन की बात तुरंत जान जाते हैं। ये लोग दूसरों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं।

4. कन्या राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह भी बुध है। बुध ग्रह के प्रभाव से इस राशि के जातक भी काफी बुद्धिमान और समझदार होते हैं। इन्हें हर विषय की जानकारी रखना काफी अच्छा लगता है। ये एक बार जिस को करने की ठान लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं। इनके अंदर हर चीज में जीतने का जबरदस्त जुनून देखने को मिलता है। इन्हें सरकारी नौकरी मिलने के भी अधिक चांस रहते हैं। ये लोग निडर स्वभाव के होते हैं। वाद- विवाद में इनसे जीत पाना आसान नहीं होता है। इस राशि के जातक निर्णय लेने से पहले काफी सोच- विचार करते हैं। ये काफी अच्छे लीडर भी होते हैं। ये लोग हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।
5. कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की भी परसेप्‍शनल इंटेलीजेंस तगड़ी होती है। वे सामने वाले के कदम को पहले ही भांप जाते हैं और जब तक वो कोई स्‍टेप लेता है या उसका तोड़ निकाल चुके होते हैं। इसीलिए इन लोगों को मात देना बहुत मुश्किल होता है। इतना ही नहीं इनका आईक्यू सबसे तेज होता है। लिहाजा वे हमेशा कुछ न कुछ नया ढूंढते रहते हैं और उसे तर्क सहित साबित करके ही दम लेते हैं। इस राशि के लोग बुद्धिमान और इंटेलिजेंट माने जाते हैं। कुम्भ राशि के अनुसार, ये लोग जिद्दी किस्म के होते हैं। ये लोग जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करके ही मानते हैं। कुंभ वाले स्वभाव से सरल और ईमानदार होते हैं। इन्हें ज्यादा दोस्त बनाने पसंद नहीं होते। प्रत्येक विषय पर इनकी अच्छी समझ होती है। इन्हें किताबें पढ़ने का काफी शौक होता है। इनके अंदर घमंड शायद ही देखने को मिले। बुद्धि के तेज होने के कारण ये दूसरों की परेशानियों या मन की बात को तुरंत की समझ जाते हैं। इस राशि के लोग अच्छे दोस्त साबित होते हैं।
शेयर करें: