होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips: बिना तोड़फोड़ या खर्च के दूर करें वास्तु दोष, छोटे-छोटे उपायों से घर में आएंगी खुशियां

By Astro panchang | Feb 14, 2025

अपना घर बनाने का सपना तो हर कोई देखता है। इसी वजह से लोग अपनी पसंद का घर बनवाते हैं। तो वहीं कुछ लोग वास्तु का ध्यान रखकर घर में हर चीज लगवाते हैं। तो वहीं कुछ लोग वास्तु दोष की पूजा करके घर तैयार करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। लेकिन कुछ समय बाद दोबारा स्थिति खराब होने लगती है। ऐसे में आपको घर तोड़कर इसको दोबारा बनवाना पड़ता है। जिसकी वजह से पूरा घर खराब हो जाता है। ऐसे में आप कुछ उपायों की मदद से घर में बिना तोड़फोड़ करवाए वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको वास्तु दोष दूर करने के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

घर में रखें क्रिस्टल
अगर आपके घर का वास्तु खराब है, तो आपके घर में नकारात्मकता आ सकती है। इससे बने हुए काम बिगड़ जाते हैं। इसलिए वास्तु दोष को ठीक करने के लिए आप कुछ ऐसी चीजों को अपने घर पर रखेंगी, जो पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाएगा और आपको अपने घर में तोड़फोड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आप अपने घर में क्रिस्टल की माला या पत्थर जरूर रखें। इससे निगेटिव एनर्जी का प्रभाव कम होता है और घर का वास्तु दोष भी कम होता है।

रसोईघर में लगाएं बल्ब
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के रसोई में दक्षिण-पूर्व दिशा में बल्ब जरूर लगाएं। वहीं घर में ट्यूबलाइट की जगह बल्ब लगाएं। इससे आपके घर में सकारात्मक एनर्जी आएगी और रसोई में बनने वाले खाने में पॉजिटिविटी आएगी। साथ ही इस छोटे से उपाय से घर का वास्तु भी सुधर जाएगा। वास्तु दोष को सही करने के लिए आपको घर में तोड़फोड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

घोड़े की नाल
घर का वास्तु सुधारने के लिए आप उन चीजों को लगाएं, जिनको लगाने से घर में सकारात्मकता आ सके। ऐसी ही एक चीज घोड़े की नाल है। घर में घोड़े की नाल लगाने से किसी भी तरह की निगेटिव एनर्जी घर के अंदर नहीं आती है। साथ ही घर में सभी कार्य अच्छे होते हैं। आप घोड़े की नाल को घर के मुख्य द्वार पर लगाएं। घर पर घोड़े की नाल लगाने के लिए लाल कपड़ा लें। इससे आपके घर में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.