होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Astrology Tips: तुलसी की मंजरी फेंकें नहीं, ये Life Changing Vastu उपाय घर में भर देंगे धन और सौभाग्य

By Astro panchang | Jun 22, 2026

तुलसी के पौधे की मंजरी सिर्फ बीज नहीं होता है, बल्कि इसको देवी तुलसी की शुभता और श्रृंगार का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक तुलसी मां को मंजरी के बोझ से मुक्त करना जरूरी होता है। जिससे कि तुलसी का पौधा हमेशा हरा-भरा बना रहे। वहीं इससे तुलसी की ऊर्जा का शुभ प्रवाह घर में हमेशा होता रहता है। वहीं शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि तुलसी के पौधे पर अधिक दिनों तक मंजरी का रहना मां तुलसी को कष्ट देता है और पवित्र ऊर्जा को बाधित करता है।

जिस तरह से अगर हमारे शरीर पर जरूरत से ज्यादा कपड़े हो जाएं, या फिर कोई एक्स्ट्रा वस्तु हमारे शरीर पर लाद दी जाएं। तो हम परेशान हो जाते हैं। ठीक इसी तरह से तुलसी माता को मंजरी के साथ होने पर अनुभव होता है। लेकिन यह पूर्ण रूप से श्रद्धा और व्यक्तिगत भाव की बात है। तुलसी की मंजरी को बेहद पवित्र माना जाता है, इसलिए इसको तुलसी से तोड़ लेना चाहिए। लेकिन इसको फेंके नहीं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं तुलसी के पौधे से तोड़ी हुई मंजरी का क्या करना चाहिए। 

तोड़ी हुई मंजरी का क्या करें

भगवान विष्णु को तुलसी माता अतिप्रिय हैं। जब आप मंजरी को तोड़ते हैं, तो पहले इसको धोकर साफ कर लें। अब किसी भी पूजा या फिर अनुष्ठान के दौरान मंजरी को श्रीविष्णु के चरणों में अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से श्रीहरि विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है। वहीं इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

आप इस मंजरी का इस्तेमाल फौरन नहीं कर सकते हैं। इसको किसी पवित्र नदी जैसे गंगा या फिर यमुना में श्रद्धापूर्वक विसर्जित कर दें। वहीं अगर संभव नहीं हो, तो इसको किसी साफ पानी के स्त्रोत या फिर घर के पूजा स्थल पर रखे गंगाजल में डाल सकते हैं। यह तुलसी की मंजरी को सम्मान देने का सबसे अच्छा तरीका है।

तुलसी की मंजरी को लाल रंग के साफ कपड़े या फिर चुनरी में लपेटकर धन के स्थान पर रखना चाहिए। क्योंकि तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। मंजरी को धन के स्थान पर रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आप तिजोरी में कुछ मंजरी रखकर हर शुक्रवार को बदल सकते हैं।

रोजाना पूजा के बाद बची हुई मंजरी को एक छोटे से डिब्बे में एकत्र करते रहें। जब स्नान करें, तो मंजरी के कुछ दानों को नहाने के पानी में मिला लें। इस उपाय को करने से सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और दुर्भाग्य को दूर करता है।

अगर किसी के दांपत्य जीवन में कोई तनाव या कलह है, तो कपल को मिलकर तुलसी मंजरी को भगवान विष्णु और कृष्ण जी को अर्पित करें। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में प्रेम और सामंजस्य को बढ़ाता है। मंजरी से निकले बीजों को पीसकर तिलक लगाने से व्यक्ति को पारिवारिक सुख की प्राप्ति होती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.