होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानें किस दिशा में खड़े होकर खाना बनाना होता है शुभ और अशुभ

By Astro panchang | Jul 30, 2020

भारत में वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व माना जाता है। खासकर तब जब कोई अपने घर का निर्माण करा रहा होता है तो वह वास्तु शास्त्र का बहुत ध्यान रखता है और उसी के मुताबिक ही घर बनाता है। अगर घर का वास्तु ठीक नहीं हुआ तो घर में अशांति और दरिद्रता फैलती है और कई तरह की परेशानियां उत्पन्न होती हैं। 

आप किस दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाते हैं और किस दिशा की ओर मुंह करके खाना खाते हैं, इस पर कई बातें निर्भर करती हैं, क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रसोई को माना जाता है।

घर में कई बीमारियों और परेशानियों का कारण किचन से जुड़े वास्तुदोष हो सकते हैं।कहते हैं के जैसा खाना खाया जाता है मन भी वैसा ही हो जाता है। लेकिन इसके साथ ही एक और बात कही जाती है। वह यह की खाना बनाते समय जैसा मन बनाने वाले का होता है वैसा ही भाव खाने वाले के मन में आते हैं। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खाने बनाने वाले को सदैव दिशा का ख्यालल रखते हुए ही भोजन बनाना चाहिए।

यह दिशा लाती है तमाम परेशानियां
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी भी दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खाना नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से खाना बनाने वाले और खाने वाले दोनों के जीवन में निर्धनता आती है। इसके अलावा इस दिशा में खड़े होकर खाना बनाने से सिर दर्द, जोड़ों में दर्द और माइग्रेन की समस्या हमेशा बनी रहती है।

यह दिशा होती है सबसे अशुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी भी पश्चिम दिशा में मुंह करके खाना नहीं पकाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिशा में खाना बनाने से जीवन में कलह बढ़ती है। इसके अलावा ऐसी स्त्रियों का दांपत्य जीवन में कभी सुख नहीं होता और हमेशा कष्टमय ही रहता है।

यह दिशा बन सकती हैं नुकसान का कारण
ज्योतिषशास्त्र शास्त्र के अनुसार पश्चिम और दक्षिण दिशा के अलावा उत्तर दिशा में खाना बनाने से भी नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से घर में आर्थिक समस्या उत्पन्न हो सकती है और कई बार तो कंगाल होने की स्थिति आ जाती है।

यह दिशा खाना बनाने के लिए होती है शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि खाना बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होता है तो यह सबसे शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूर्व की दिशा सूर्य की दिशा मानी जाती है और ऐसा माना जाता है कि इस दिशा में सूर्य का प्रकाश सबसे पहले और तेजी से फैलता है। ऐसे में सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा भी इसी दिशा में रहती है। 

यही कारण है कि पूर्व दिशा में बनाया हुआ खाना सबसे ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी से भरा हुआ होता है। इस तरह जब घर के लोग इस खाने को खाते हैं तो उनके अंदर भी पॉजिटिव एनर्जी आ जाती है। नतीजतन घर में लड़ाई झगड़ा भी कम होता है और सभी लोग अपने-अपने कार्यों में ज्यादा फोकस के साथ लगे रहते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप घर में धन की आवक भी बढ़ जाती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.