होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा आपके घर में कितना है शुभ और इसे किस दिशा में लगाना चाहिए

By Astro panchang | Sep 21, 2020

भारत एक सेकुलर देश है जहां पर हर धर्म की अपने आप में बहुत बड़ी मान्यता है। भारत एक ऐसा देश है जहां पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हर धर्म और हर वर्ग के लोग वास करते हैं, एक साथ रहते हैं और खुशी मनाते हैं। आज हम विशेषकर बात करेंगे हिंदू धर्म की। हिंदू धर्म के अंदर पूजा पाठ का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है या हम यह कहें कि हिंदू धर्म के लोगों के लिए सबसे पहले सर्वोपरि उनका पूजा पाठ होता है उसके बाद ही वे अपने दिन की शुरुआत करते हैं या अपने जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं। हिंदू धर्म में मान्यता है कि पूजा पाठ करने से घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है साथ ही मां लक्ष्मी का वास होता है। लोग यह मानते हैं कि जिस घर में अच्छे मन से पूजा होती है तो पूरे परिवार के साथ बहुत ही अच्छा होता है साथ ही घर में सुख शांति बनी रहती है। मान्यता है पूजा करने से परिवार में सुख और शांति आती है। हिंदू धर्म के लोग भगवान की पूजा भी अलग-अलग चीजों से करते हैं, भगवान की पूजा करने की अलग-अलग तरह की सामग्री होती है साथ ही पूजा करने का तरीका भी अलग होता है। कई ऐसी चीजें हैं जिसे हिंदू धर्म में पूजा के लिए बहुत ही ज्यादा पवित्र माना गया है विशेषकर तुलसी। हिंदू पुराणों के अनुसार तुलसी को देवी के रूप में पूजा जाता है साथ ही पूजा-पाठ अनुष्ठान व्रत-त्योहार जैसी चीजों में तुलसी का इस्तेमाल या प्रयोग करना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। वैसे तो प्रकृति ने हमें अलग-अलग प्रकार के पौधे और उनकी सुंदरता दी है लेकिन इन सभी के बीच तुलसी के पौधे को सबसे ज्यादा महत्वता दी जाती है। तुलसी का पौधा केवल धार्मिक महत्व नहीं रखता बल्कि यह एक चमत्कारी औषधि भी है। यदि आपके घर में तुलसी का पौधा लगा हुआ है और उसके पास से या उससे होकर आपको हवा मिल रही है तो वह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी है। तुलसी के पौधे की हवा बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती है।

आप अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं घर के आंगन में या फिर छत पर तुलसी का पौधा लगाकर उस पर प्रतिदिन जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही शाम के समय तुलसी के पौधे के पास आपको घी का दीपक जलाना चाहिए। यदि आप इस तरह से तुलसी की पूजा करते हैं तो आपके घर में सुख समृद्धि का आगमन होना निश्चित है। साथ ही सभी देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

शायद ही लोगों को पता होगा कि भगवान विष्णु को तुलसी बहुत ही ज्यादा प्रिय है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, इसी वजह से भगवान विष्णु को तुलसी से अधिक प्रेम है। 

जब भी आप भगवान विष्णु की पूजा करें तो उनकी पूजा की सामग्री में तुलसी को अवश्य शामिल करें। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा तुलसी से करने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन और सुख की कमी नहीं रहती। साथ ही दांपत्य जीवन भी बहुत ही ज्यादा खुशहाल रहता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पत्ते को पौधे से एकादशी रविवार और मंगलवार के दिन बिल्कुल भी नहीं तोड़ना चाहिए यह काफी अशुभ होता है। यदि कोई व्यक्ति इन दोनों में से तुलसी के पत्ते को तोड़ता है तो उसके घर में सुख समृद्धि वास नहीं करती।

वास्तु शास्त्र शास्त्र के अनुसार घर में तुलसी का पौधा लगाने से वास्तु संबंधित सभी तरह के दोष दूर हो जाते हैं। साथ ही उत्तर पूर्व दिशा को धन के देवता यानी कुबेर की दिशा मानी जाती है। इसीलिए घर की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए या वृद्धि लाने के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार ही तुलसी को उत्तर पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.