होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Haldi Astro Remedy: घर में है Negative Energy? 9 दिन करें हल्दी का ये अचूक उपाय, मिलेगा Instant Result

By Astro panchang | Apr 09, 2026

खाने का रंग और स्वाद बढ़ाने के अलावा ज्योतिष और भारतीय परंपरा में हल्दी को बेहद शुभ और पवित्र माना गया है। हल्दी सिर्फ एक मसाला नहीं है, बल्कि यह सौभाग्य, पॉजिटिव एनर्जी और सेहत का भी प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक हल्दी में ऐसी आध्यात्मिक और प्राकृतिक शक्ति होती है, जोकि निगेटिव एनर्जी को दूर करके जीवन में सुख-समृद्धि लाने में मदद करती है। ज्योतिष शास्त्र में भी हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से माना जाता है।

बृहस्पति ग्रह को समृद्धि, ज्ञान, भाग्य और विवाह का कारक माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि अगर आप नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाकर लगातार 9 दिनों तक स्नान किया जाए, तो इसका असर आपके शरीर, मन और भाग्य पर पॉजिटिव दिखाई देने लगता है।

लगातार हल्की मिलाकर स्नान करने पर फायदा

ज्योतिष के मुताबिक यह छोटा सा उपाय आपके जीवन में कई पॉजिटिव बदलाव ला सकता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि पानी में हल्दी मिलाकर स्नान करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं। 

सकारात्मक सोच

हल्दी को सकारात्मक ऊर्जा और शुद्धता का भी प्रतीक माना जाता है। अगर आप पानी में हल्दी डालकर स्नान करते हैं, तो इससे मन शांत होता है। वहीं आपकी सोच पहले से अधिक पॉजिटिव होने लगती है।

कम होती है अकेलेपन की भावना

हल्दी वाले पानी से लगातार स्नान करने से मन शांत और हल्का महसूस करता है। इससे अकेलेपन और उदासी की भावना धीरे-धीरे कम होने लगती है।

बृहस्पति ग्रह होगा मजबूत

ज्योतिष में हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से माना जाता है। हल्दी वाले पानी से स्नान करने से बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने में मदद मिलती है। यह उपाय जीवन में सम्मान, अवसर और ज्ञान बढ़ाता है।

दूर होती है नजर दोष और टोक

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हल्दी निगेटिव एनर्जी को दूर करने में मदद करती है। इससे टोक या नजरदोष का असर कम हो सकता है।

सफलता के नए अवसर

हल्दी वाले पानी से स्नान करने से गुरु ग्रह मजबूत होता है। इससे करियर और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे मौके मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

भाग्य का मिलता है साथ

मान्यता है कि यह उपाय भाग्य को सक्रिय करने में सहायता करता है। इस उपाय को करने से रुके हुए काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं।

संतुलित होता है अहंकार

हल्दी वाले पानी से स्नान करने से मन में विनम्रता के साथ संतुलन आता है। जिससे रिश्तों और काम दोनों में आप बेहतर निर्णय ले पाती हैं।

मजबूत होते हैं रिश्ते

पॉजिटिव एनर्जी बढ़ने से परिवार और पार्टनर के साथ संबंधों में मिठास आने लगती है।

धन और समृद्धि के योग

ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक अगर आप 9 दिनों तक लगातार हल्दी के पानी से नहाती हैं। तो बृहस्पति देव मजबूत होता है। इससे धन और आर्थिक स्थिरता के मौके बढ़ते हैं।

ऐसे करें उपाय

रोजाना नहाने के पानी में एक चुटकी हल्की मिलाएं। वहीं लगातार 9 दिनों तक स्नान करें।
ऐसा करते समय आपके मन में पॉजिटिव विचार होने चाहिए। साथ ही भगवान बृहस्पति देव का स्मरण करें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.