होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

अगर आपके घर में भी है टूटा हुआ कांच तो उसे तुरंत हटा दें, देता है अशुभ संकेत

By Astro panchang | Apr 17, 2020

वास्तु शास्त्र निर्माण का विज्ञान माना जाता हैं। सुसंगत रूप से निर्मित और सजाया हुआ घर एक खुशी, स्वास्थ्य, धन और सौभाग्य लाता है। यह हमेशा से प्रश्न रहा है कि घर में क्या रखा जाए और क्या नहीं। यह एक प्रचलित धारणा है कि यदि आप अपने घर और उसमें मौजूद चीजों को वास्तु युक्तियों के अनुकूल रखते हैं तो आपके जीवन में खुशहाली अवश्य आएगी। आज हम आपको बताएंगे कि यदि आपके घर में कांच या उससे बनी हुई कोई चीज धोखे से टूट गई है तो उसे आपको तुरंत हटा देना चाहिए क्योंकि वह एक अशुभता का संकेत माना जाता है।

भारतीय वास्तु शास्त्र में कांच सबसे महत्वपूर्ण चीज मानी जाती है। कांच को वास्तु शास्त्र के अनुसार लगाना चाहिए। शीशा हमेशा सच्चाई को प्रतिबिंबित करता है। वह हमेशा उनके सामने की वस्तु या व्यक्ति की वास्तविकता को दिखाता है। दर्पण ईमानदार होते हैं क्योंकि वह कभी कुछ नहीं छुपाते। इसी कारणवश यह कहा जाता है कि आईना कभी झूठ नहीं बोलता। टूटा हुआ दर्पण वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है।

हमारे घर में कांच से बनी कई सारी चीजें होती हैं जैसे शीशा, टेबल, खिड़कियां, ग्लास और अन्य घरेलू वस्तुएं। यह बात सत्य है कि धोखे में या अनजाने में हमसे कांच टूट जाता है। हमें हमेशा यह सलाह दी जाती है कि टूटा हुआ कांच घर में कभी नहीं रखना चाहिए क्योंकि वह अशुभता का संकेत माना जाता है। प्राकृतिक रूप से कांच नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और जब यह टूट जाता है तो सभी नकारात्मक ऊर्जा निकल कर घर में जाती है। यह नकारात्मक ऊर्जा घर में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति के जीवन और घर के वास्तु को प्रभावित करती है। कभी भी अपने आप को एक टूटे दर्पण में मत देखो क्योंकि यह एक आगामी समस्या का प्रतीक माना जाता है।

यदि आप सपने में टूटा हुआ कांच देखते हैं तो यह एक बुरा संकेत होता है। ऐसा माना जाता है कि उस व्यक्ति के जीवन में कोई दुर्घटना होने वाली हैं। कांच के टूटने पर शारीरिक क्षति के अलावा, घर में नकारात्मक ऊर्जा का विकास होने लगता है। कुछ लोग यह भी मानते हैं कि जिस व्यक्ति के हाथों से कांच टूटता है लोग उसकी पारदर्शिता और अखंडता पर सवाल उठाकर उसकी छवि को धूमिल करने की कोशिश करते हैं।  यदि आपके वाहन का भी कांच टूट गया है तो ऐसा माना जाता है कि आपके साथ कोई भयानक सड़क दुर्घटना होने वाली है। इसलिए यदि आपके घर में कांच या उससे संबंधित कोई भी चीज अगर टूट गई है तो जल्द से जल्द उसे फेंक दें या उसे नए कांच से बदल दें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.