होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

गृह कलेश से परेशान हैं तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

By Astro panchang | Jan 14, 2021

अक्सर घर में लड़ाई-झगड़े और कलेश का कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। वास्तुशास्त्र में गृह क्लेश को दूर करने के आसान उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को अपनाने से घर में सुख-शांति आती है और गृह कलेश दूर होता है। आज के इस लेख में हम आपको गृह क्लेश को दूर करने के वास्तु शास्त्र उपायों के बारे में बताएंगे - 

आमने सामने न लगाएं देवी-देवता की तस्वीरें
वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में कभी भी देवी-देवताओं की तस्वीर को आमने सामने नहीं लगाना चाहिए। इससे घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव और  कलेश बढ़ता है। इसके साथ-साथ घर में एक से अधिक देवी-देवता की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए इससे घर में लड़ाई-झगड़ा बढ़ता है। 

पीतल के बर्तन में कपूर जलाएं 
यदि गृह कलेश से परेशान हैं तो यह उपाय करने से लाभ होगा। रात को सोने से पहले किसी पीतल के बर्तन में कपूर लेकर उसे गाय के शुद्ध घी में डुबोकर जलाएं। यह उपाय करने से गृह कलेश समाप्त होता है और घर में शांति आती है।

हनुमान जी के सामने जलाएं पंचमुखी दीपक 
अगर घर में आए दिन लड़ाई-झगड़ा होता रहता है तो यह उपाय करें। मंगलवार के दिन हनुमान जी के सामने पंचमुखी दीपक जलाएं और अष्टगंध जलाकर उसकी सुगंध पूरे घर में फैलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का निवास होगा और गृह कलेश दूर होता है।  

घर में न लगाएँ ऐसी तस्वीरें 
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में रामायण, महाभारत, युद्ध और उल्लू आदि की तस्वीरें भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए। ऐसी तस्वीरों से घर में नकारात्मकता आती है और गृह कलेश बढ़ता है। 

घर में न बिखरे हों जूते-चप्पल 
वास्तुशास्त्र के अनुसार कभी भी घर में जूते-चप्पल इधर-उधर नहीं फेंकने चाहिए। ऐसा करने से गृह कलेश बढ़ता है और धन की बर्बादी भी होती है। जूते-चप्पलों को पहनने के बाद हमेशा व्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए।  

घर में न रखें खराब बिजली के उपकरण
वास्तुशास्त्र के अनुसार घर के हर कोने में बिजली की व्यवस्था न होना या फ्यूज बल्ब लगे रहना अशुभ माना गया है। बिजली के खराब उपकरणों को घर में नहीं रखना चाहिए। बिजली के खराब उपकरण के कारण ग्रह कलेश और तनाव बढ़ सकता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.