होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जानिए जिंदगी में बढ़ती जा रही परेशानियों के आसान वास्तु उपाय

By Astro panchang | May 14, 2020

प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में कुछ ऐसी सामान्य परेशानियां होती हैं जो व्यक्ति के जीवन में कभी भी दस्तक दे सकती हैं जैसे आर्थिक समस्याएं, घर में क्लेश, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां आदि। कुछ व्यक्ति ऐसे होते हैं जिनकी लाइफ में समस्याएं रुकने का नाम ही नहीं लेती बढ़ती ही चली जाती हैं। मनुष्य इस वक्त को बुरे समय का नाम देता है और इसे सहन करता रहता है। वह इन समस्याओं की वजह जानने की कभी कोशिश नहीं करता। जीवन में कुछ परेशानियां या मुश्किलें ऐसी होती हैं जिनका कारण हमारे आसपास ही छुपा होता है बस हमें उन्हें ढूंढ कर समझने की और सही समय पर उनका उपाय खोजना होता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु उपायों के बारे में बताएंगे जिससे आपके जीवन में बढ़ रही समस्याओं का चुटकी में समाधान हो जाएगा।


1. घर में इस कोने का रखें विशेष ध्यान
अगर जीवन में बार-बार आर्थिक समस्याओं से सामना हो रहा है तो व्यक्ति को सावधान होने की आवश्यकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपको बार-बार धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो आपके घर के बाएं कोने में किसी भी तरीके की कोई भी भारी चीज या वस्तु नहीं होनी चाहिए अगर रखी है तो उसे तुरंत हटा दें।


2. आईने का प्रतिबिंब कर सकता है कमाल
अगर जीवन में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी ही रहती हैं या आय से ज्यादा व्यय हो रहा है, लाख कोशिशों के बावजूद धन घर में ठहरता ही नहीं है तो ऐसे में घर में एक आईना लगाएं। आईने को लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आईने का प्रतिबिंब आपकी तिजोरी या जहां पर आप अपने पैसे रखते हैं उस पर पड़ता रहे। इस उपाय को करने से धन संचयन के मार्ग प्रशस्त होंगे।


3. इन चीजों का तुरंत करें दान
यदि घर परिवार में किसी की तबीयत बार-बार बिगड़ रही है या डिप्रेशन जैसा लग रहा है तो यह सब घर में नकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आपको अपने घर से उन चीजों को हटाना होगा जिनका आप प्रयोग नहीं कर रहे हैं जैसे किताबें, खिलौने, बर्तन आदि। इन सभी चीजों को फेंकने या बेचने के बजाय आप किसी जरूरतमंद को दान कर सकते हैं। जिसके परिणाम स्वरूप घर से नकारात्मक ऊर्जा का विनाश होगा और जीवन में सुख समृद्धि की वृद्धि होगी। घर में टूटा हुआ कांच है तो उसे तुरंत फेक देना चाहिए क्योंकि वह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है।


4. यह उपाय भी कारगर साबित होंगे
वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आपके घर में किसी भी प्रकार का बर्तन टूट गया है या चटक गया है तो उसे हटा दें क्योंकि इससे घर में नेगेटिव एनर्जी का उत्पादन होता है। कोशिश करें की बालकनी में या घर की छत पर एक बर्तन में पक्षियों के खाने-पीने की व्यवस्था करें। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा और जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।


5. इस अचूक उपाय का भी करें प्रयोग
वास्तु शास्त्र और पौराणिक कथाओं के अनुसार घर में तुलसी का पौधा कई समस्याओं का निवारण करता हैं। अगर आपके घर में कोई व्यक्ति बीमार है, तनाव में है या घर में खुशी का वातावरण नहीं बन पा रहा है तो आपको घर में एक तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। यह ना केवल आपके घर में सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देगा अपितु कई सीजनल बीमारियों से भी आपको दूर रखेगा।


6. घर में हो रहे क्लेश का उपाय
अगर आपके घर में लड़ाई झगड़े का माहौल बना रहता है, मां-बाप, पति पत्नी के बीच क्लेश मचा रहता है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको अपने घर के दरवाजे पर ऊं की आकृति बनाएं या बाहर शुभ लाभ लिखें। इससे ना केवल आपसी क्लेश खत्म होगा साथ में सकारात्मक ऊर्जा में भी वृद्धि होगी। इसके अलावा घर के ड्राइंग रूम में एक फूलों से भरा गुलदस्ता भी रख सकते हैं, पर इसका आपको बड़ा ध्यान रखना होगा रोज पानी देना होगा क्योंकि खिले हुए फूल घर में खुशियां और और पॉजिटिविटी बनाए रखने में मदद करते हैं।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.