होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

घर में क्लेश दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

By Astro panchang | Mar 28, 2020

दिन रात मेहनत करने के बाद भी घर में बरकत नहीं होती है, लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, आप हमेशा टेंशन में रहते हैं, हर प्रयास करते हैं घर में खुशहाली लाने का, इन सब लड़ाई झगड़े और टेंशन के पीछे आपकी मेहनत की कमी नहीं बल्कि वास्तु दोष हो सकता है। कुछ लोग इस चीज में भरोसा करते हैं और कुछ लोग नहीं लेकिन वास्तु का कनेक्शन सीधे विज्ञान से है। जिंदगी में हर चीज का कोई ना कोई महत्व होता है इसी प्रकार वास्तु का भी हर इन्सान की जिंदगी में बड़ा महत्व होता है। तो घर में बरकत लाने के लिए पढ़ें ये कुछ खास वास्तु टिप्स-

1. मकान का निर्माण करते समय उसकी नींव में एक चांदी के नाग - नागिन का जोड़ा रखना चाहिए, इससे घर में हमेशा बरकत होती है साथ ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर रहती हैं।

2. तुलसी के गमले में कोई दूसरा पौधा ना लगाएं। ऐसा करने से धन हानि हो सकती है और बने हुए काम बिगड़ सकते हैं।

3. घर में कन्याओं के लिए उत्तर पश्चिम दिशा में कमरा बनवाना चाहिए। इससे कन्याओं से जुड़े हुए काम जल्दी पूरे होते हैं।

4. सोते समय सर हमेशा दक्षिण दिशा की तरफ होना चाहिए। उत्तर दिशा की तरफ सिर करके सोने से अनिद्रा बेचैनी जैसे रोग हो सकते हैं, साथ ही उत्तर दिशा में सिर करके सोने से पाचन शक्ति कमजोर होती है।

5. घर में कभी-कभी नमक के पानी से पोछा लगाना चाहिए। और घर से निकलते समय माता-पिता के पैर छूकर निकलना चाहिए इससे बृहस्पति और बुध मजबूत होते हैं और व्यक्ति के मुश्किल से मुश्किल काम जल्दी बन जाते हैं।

6. घर का प्रमुख द्वार हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए। घर के प्रमुख द्वार के सामने कभी भी अनावश्यक वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है सकारात्मक शक्तियां हमेशा प्रमुख द्वार से प्रवेश करती हैं इसलिए वहां पर ओम या लक्ष्मी जी की मूर्ति इत्यादि चीजें रखनी चाहिए जिससे सकारात्मक शक्ति आकर्षित होती हैं।

7. पानी हमेशा उत्तर दिशा में रखें इसमें पीने का पानी हो या फिर रसोई का सिंक कभी भी पश्चिम दिशा में नहीं होना चाहिए।

8. रसोई में कभी भी नीला रंग नहीं कराना चाहिए। क्योंकि नीला रंग जहर का प्रतीक माना जाता है।
 
9. रसोईं में गैस चूल्हा पूर्व दिशा में रखें अगर आप रसोई गैस पूर्व दिशा में नहीं रख सकते हैं तो पश्चिम दिशा में छोटा सा आईना लगाएं जिसमें गैस का रिफ्लेक्शन दिखाई देता हो।

10. घर में कलह या झगड़े से बचने के लिए किसी भी देवी-देवता की एक से अधिक तस्वीरें ना लगाएं। और किसी भी देवी देवता की तस्वीरें आमने सामने नहीं लगानी चाहिए। अगर आप किसी को कोई बात समझा रहे हैं, तो अपना मुख पूर्व दिशा की ओर रखें।

11. घर में रामायण, महाभारत ,युद्ध ,उल्लू आदि की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। घर को हमेशा शांत, सौम्य और हरी-भरी तस्वीरों से सजाना चाहिए इससे घर में शांति बनी रहती है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.