बेडरूम सिर्फ सोने की जगह नहीं बल्कि यह वह स्थान है, जहां पर हम अपना अधिकतर समय बिताते हैं। लेकिन कई बार सब ठीक होने के बाद भी बेडरूम में कदम रखते ही तनाव, निगेटिविटी या भारीपन महसूस होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों को करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 3 ऐसे वास्तु उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने से बेडरूम की निगेटिविटी छूमंतर हो जाएगी।
बेडरूम से हटाएं मिरर
वास्तु शास्त्र में बेडरूम में मिरर को लेकर कई कड़े नियम बताए गए हैं। अगर बेडरूम में शीशा ऐसी जगह पर लगा है, जहां पर सोते समय आप इसमें नजर आते हैं, तो फौरन इसकी दिशा को बदल देना चाहिए। वरना इससे आपको नुकसान हो सकता है और वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। कोशिश करें कि मिरर को ढककर रखें, जिससे कि आपके ऊपर इसका निगेटिव असर न हो।
सेंधा नमक और कपूर
अगर आपको भी बेडरूम में निगेटिविटी महसूस हो रही है, तो आपका सेंधा नमक और कपूर का उपाय करना चाहिए। इससे बेडरूम में भारीपन और बुरे सपने जैसी समस्या नहीं होगी। कांच की कटोरी में कपूर और सेंधा नमक लेकर इसको बेड के पास रख दें। एक सप्ताह बाद इसको बदल देना चाहिए। इससे आपको पॉजिटिविटी महसूस होने लगेगी।
बेड की सही दिशा जरूरी
कई बार अंजाने में हम सही दिशा में बेड को नहीं रख पाते हैं। जिसके कारण वैवाहिक जीवन पर निगेटिव असर पड़ता है। इसलिए प्रयास करें कि बेड को सही दिशा में रखें। जिससे कि इसका शादीशुदा जीवन पर सही प्रभाव पड़े।
बेडरूम में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखने के लिए इन उपायों के साथ-साथ सुबह की जाती हवा और धूप को कमरे में आने दें। बेडरूम की दीवारों पर हमेशा हल्के और शांत रंग जैसे लाइट पिंक, क्रीम और स्काई ब्लू का इस्तेमाल करना चाहिए। इन छोटे-छोटे उपायों से आपका बेडरूम पॉजिटिविटी और खुशियों से भर जाएगा।