होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार गाड़ी में लगाना चाहिए इन भगवान की मूर्ति, नकारात्मकता होगी दूर

By Astro panchang | Apr 27, 2024

आज के समय में कार खरीदने के दौरान हर कोई इसके फीचर पर अधिक ध्यान देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक आप कार में क्या-क्या रख सकते हैं। बता दें कि वास्तु के मुताबिक कार में रखने के लिए कुछ चीजों के बारे में बताया गया है, जोकि शुभ होती है।
 
वास्तु के मुताबिक कारण में कुछ चीजों को रखने से आपको इसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते हैं। बहुत सारे लोग गाड़ी खरीदने के बाद उसमें भगवान की मूर्ति या फिर कुछ शोपीस की चीज लगा देते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सही है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गाड़ी में कौन से भगवान की और कैसी मूर्ति लगानी चाहिए।

विघ्नहर्ता गणेश
वास्तु के मुताबिक कार में विघ्नहर्ता गणेश की मूर्ति लगानी चाहिए। क्योंकि गणपति सभी के दुखों को हरते हैं और सारी समस्याओं का अंत करते हैं। इसलिए आप अपनी कार में भगवान गणेश की छोटी सी मूर्ति लगा सकते हैं।

पवनपुत्र हनुमान
इसके अलावा गाड़ी में पवनपुत्र हनुमान की मूर्ति लगाना शुभ होता है। बता दें कि गाड़ी में उड़ते हुए हनुमान जी की मूर्ति लगानी चाहिए। हनुमान जी को वायु का अवतार माना जाता है और गाड़ी भी हमें वायु के वेग से एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाती है। इसलिए हमेशा कार आदि में उड़ते हुए या हवा में झूलते हुए हनुमान जी की मूर्ति लगानी चाहिए।
 
काला कछुआ
आप अपनी गाड़ी में एक काले रंग का छोटा कछुआ भी रख सकते हैं। बता दें कि वास्तु के हिसाब से काला कछुआ शुभ माना जाता है। साथ ही यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाता है।

डबल साइड वाले गणेश जी
वहीं आप गाड़ी के डैशबोर्ड पर डबल साइड वाले गणेश जी की मूर्ति भी स्थापित कर सकते हैं। क्योंकि गणेश जी की पीठ के दर्शन करना शुभ नहीं माना जाता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.