होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

टैरो कार्ड रीडींग में सवाल पूछते समय रखें इन बातों का ख्याल, मिलेगी भाग्य से जुड़ी सही जानकारी

By Astro panchang | Aug 13, 2020

टैरो कार्ड रीडिंग भाग्य जाने की सबसे पुरानी विधियों में से एक है। टैरो रीडिंग से आप अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं  और जीवन में होने वाली घटनाओं का आंकलन कर सकते हैं। इसके जरिए आप अपने जीवन की समस्याओं का हल ढूंढ़ने का प्रयास कर सकते हैं। एक टैरो डेक में 78 कार्ड्स होते हैं और इन सभी कार्ड्स का अलग-अलग मतलब होता है। टैरो रीडिंग के जरिए अपने सवाल का जवाब पाने के लिए आपको अधिकतम 3 कार्ड चुनने होते हैं। आप जो भी कार्ड चुनते हैं उसका क्या अर्थ होता है और इससे आपके भविष्य के बारे में क्या संकेत मिलते हैं, यह जानकारी आपको टैरो कार्ड रीडर देता है। कई बार टैरो रीडिंग से हमें अपने जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियाँ मिलती हैं जिनके बारे में हमें पहले कोई जानकारी नहीं थी। कई बार ऐसा होता है कि टैरो रीडिंग में हमें अपने सवाल का सही जवाब नहीं मिल पाता है। टैरो रीडिंग में सही उत्तर पाने के लिए आपको स्पष्ट सवाल करने चाहिए। आज के आज के इस  लेख में हम आपको बातएंगे कि टैरो रीडिंग में कैसे सवाल करने चाहिए जिससे आपको अपने सवालों का सही जवाब मिले।  

ओपन एंडेड सवाल पूछें 
ऐसे सवाल जिनका जवाब हाँ या ना में नहीं दिया जा सकता है उन्हें ओपन एंडेड क्वेश्चन कहते हैं। टैरो कार्ड रीडिंग में अधिकतर सवालों का जवाब हाँ या ना में भी दिया जा सकता है लेकिन कई बार उस जवाब के पीछे कोई गहरी बात छुपी हो सकती है। इसलिए ओपन एंडेड सवालों के जरिए अपने सवाल से जुड़ी हर बात क्लियर कर सकते हैं। 

खुद से जुड़े सवाल करें 
कई बार लोग ऐसे सवाल करते हैं जिससे वह किसी दूसरे इंसान के बारे में जानकारी पाना चाहते हैं। जैसे मेरा होने वाला लाइफ पार्टनर कैसा होगा? ऐसे सवाल करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे आपको सही जानकारी नहीं मिल पाएगी। 

जनरल रीडिंग पूछें  
ऐसा ज़रूरी नहीं है कि टैरो कार्ड रीडिंग में आपको कोई सवाल करना ही है। अगर आप जानना चाहते हैं तो आप टैरो कार्ड रीडर से जनरल रीडिंग बताने के लिए भी कह सकते हैं। जैसे कि आप टैरो कार्ड रीडर से अपने जॉब प्रमोशन के बारे में पूछने की बजाय आपकी प्रोफेशनल लाइफ की जनरल रीडिंग बताने को कह सकते हैं। 

पास्ट या फ्यूचर के बारे में सवाल ना करें 
अधिकतर लोग अपनी आने वाली ज़िंदगी के बारे में जानना चाहते हैं लेकिन टैरो कार्ड रीडिंग में पास्ट या फ्यूचर से जुड़े सवाल नहीं पूछने चाहिए। इंसान को अपने बीते या आने वाले कल की चिंता छोड़कर आज को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। आप टैरो कार्ड रीडर से यह पूछ सकते हैं कि आपको अभी ऐसा क्या करना चाहिए जिससे आपको आने वाले समय में फायदा हो। 

फॉलो-अप क्वेश्चन करें 
अगर आपको अपने किसी सवाल का जवाब सही से नहीं मिल पाया है तो आप टैरो रीडर से फॉलो अप क्वेश्चन कर सकते हैं। फॉलो अप क्वेश्चन में आप उस टॉपिक से जुड़े सवाल कर सकते हैं। इससे आपको अपने सवाल से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी और उस पर गहराई से सोच सकेंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.