होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

टैरो रीडिंग में निकला ये कार्ड तो मतलब जल्द खत्म होंगी जीवन की सारी परेशानियाँ

By Astro panchang | Sep 05, 2020

टैरो कार्ड रीडिंग भविष्य जानने के लिए प्रयोग की जाने वाली ज्योतिष कलाओं में से एक है। यह एक प्राचीन विधि है जिसके के जरिए व्यक्ति के भाग्य और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानकारी मिलती है। एक टैरो कार्ड के ऊपर अंक, रंग, संकेत समेत कई रहस्य्मय चिन्ह बने होते हैं जो व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देते हैं। टैरो डेक में हर कार्ड के ऊपर अलग-अलग चिन्ह बने होते हैं जिनका एक अलग मतलब होता है और जो यह दर्शाते हैं कि व्यक्ति के साथ भविष्य में क्या घटित होने वाला है। आज एक इस लेख में हम आपको 'दि व्हील ऑफ फॉरच्यून' टैरो कार्ड के बारे में जानकारी देंगे -  

टैरो कार्ड रीडिंग में दि व्हील ऑफ फॉरच्यून कार्ड को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस कार्ड को जीवनचक्र के तौर पर भी देखा जाता है। यह कार्ड इस बात की ओर संकेत करता है कि आपके जीवन में कोई शुभ कार्य आरंभ होने वाला है। यह कार्ड जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलावों को दर्शाता है। यह व्यक्ति के जीवन में अच्छे भाग्य, नई दिशाओं और परिवर्तन की ओर संकेत करता है। अगर आप कुछ समय से अपने जीवन में समस्याओं  का सामना कर रहे थे तो यह कार्ड इस बात की तरफ इशारा करता है कि अब आपका बुरा समय समाप्त होने वाला है और जल्दी ही आपको अपनी समस्याओं का हल मिलने वाला है। 

व्हील ऑफ़ फॉरच्यून कार्ड में तीन पहिये बने हैं जो व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक क्षमता का प्रतीक हैं। यह कार्ड आपके जीवन में आने वाले अप्रत्याशित मोड़ों और घटनाओं के बारे में जानकारी देता है। वास्तविकता में यह कार्ड बताता है कि हमारे जीवन में हर दिन परिवतर्न हो रहा है। जिस तरह यह पहिया हमेशा चलता रहता है उसी तरह आप भी जैसे कार्यवाही करेंगे वैसा ही परिवर्तन होगा। यह कार्ड हमें पहिए की दिशा में परिवतर्न करने और उसकी गति तेज करने की सीख देता है। यह कार्ड बताता है कि जीवन चक्र हमेशा घूमता ही रहता है और ये कहाँ जाकर रुकेगा इस बारे में कोई नहीं जानता। 

इस कार्ड को व्यक्ति के भूत, वर्तमान और भविष्य से जोड़कर देखा जाता है। यह कार्ड बताता है कि भविष्य में आपको मिलने वाले फल इस बात पर निर्भर करते हैं कि आपने अतीत में कैसे कर्म किए थे। यदि आप जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको जीवन में होने वाले बदलावों को अपनाना ही चाहिए। वर्तमान में यह कार्ड आपके जीवन में किसी कार्य के शुभ आरंभ और लाभकारी परिवर्तन की ओर इशारा करता है। इस कार्ड के जरिए आपको यह संकेत भी मिलता है कि  भविष्य में आपको कोई  ऐसा मौका मिलने वाला है जिससे आपको अपनी राह में तरक्की और खुशियाँ मिलेंगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.