होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

जून महीने में हुआ है आपका जन्म तो जानिए खास गुण और अवगुण

By Astro panchang | Jun 04, 2020

जीवन में जन्म और मरण प्रकृति का खेल और संसार का नियम है, जो प्राणी जन्म लेता है वह मृत्यु को अवश्य प्राप्त होता है। जन्म के समय वह जिस रूप या योनि को प्राप्त करता है, उस योनि के क्रियाकलापों को कर्तव्यानुसार पालन करते हुए जीवन का निर्वहन करता है। जन्म-मरण का विधान किसी के बस में नहीं है।

लेकिन अब आधुनिकतावाद के प्रभाव ने इस तथ्य को बदलने की महज कोशिश की है जन्म के समय तारीख महीने और साल का महत्व नहीं है जितना नक्षत्र व ग्रहों का होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको जून महीने में जन्मे जातकों के गुण, अवगुण, बल, पराक्रम, शक्ति और सामर्थ्य का पूरा विश्लेषण बताएंगे। ज्योतिष पं. राकेश शर्मा के अनुसार जून में जन्मे जातकों के बारे में पेश है, पूरी जानकारी।

जून में जन्मे लोग होते हैं मूडी 
जून में जन्मे लोगों का स्वभाव बिल्कुल अलग होता है, यह अपने काम के प्रति भी मूडी होते हैं। अपने मूड के हिसाब से चलना, खाना, पहनना या पूरी लाइफ जीना इनके जीवन का एक अहम हिस्सा होता है।

औरों से जुदा अंदाज
जिन लोगों का जन्म जून महीने में होता है वह औरों से काफी अलग होते हैं इनका अंदाज बिल्कुल करिश्माई होता है। इनमें जो भी खूबियां होती हैं, वह साफ झलक कर इनके चेहरे से सामने आती हैं। अपनी नाकामियों को छुपाने की भली-भांति जानते हैं।

दुनिया लुटा देने वाले
जून में जन्मे लोगों में यह सबसे खास चीज पाई जाती है कि वह अगर किसी पर खुश हो जाएं तो उस पर दुनिया लुटा देंगे। वहीं किसी से नाराज हो जाएं तो उसे जीवन भर माफ न करने का दृढ़ संकल्प करने वाले होते हैं। जिसे दिया उसे दिल खोल के लुटा दिया लेकिन जिससे वसूलने पर आ जाएं उसके खून का कतरा-कतरा भी ले लेने में इन्हें कोई परहेज नहीं रहता है। 

कूटनीतिज्ञ कौशल
जून में जन्मे लोग अक्सर कूटनीतिज्ञ होते हैं, जो अपना काम निकालने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। काम निकल जाने के पश्चात भूलने का काम भी ये बड़ा जल्दी करते हैं। अपनी कूट नीतियों से अपना काम निकालना भली-भांति जानते हैं।

अड़ियल स्वभाव के लिए विख्यात
जून महीने में जन्मे लोगों को अड़ियल और जिद्दी स्वभाव के लिए विख्यात माना जाता है। अपनी जिद के आगे कभी-कभी इन्हें कुछ बड़ा भी खोना पड़ता है। लेकिन इन्हें अपनी जिद के आगे क्या पाया और क्या खोया? इसकी समझ बिल्कुल नहीं होती है।

जून में जन्मे लोगों की सबसे बड़ी कमी
जो नियम कायदे जून में जन्मे लोग और उनके लिए बना कर रखते हैं यह स्वयं उनका पालन करने में विश्वास नहीं रखते। अपने ही बनाए नियम कायदों को संशोधित करते हुए कार्य करने की चेष्टा भी करने से नहीं चूकते हैं।

जून में जन्मी महिलाएं कैसी होती हैं?
जून में जन्मी महिलाएं अक्सर अपने स्वभाव से उग्र होती हैं।अपनी लव लाइफ में यह कई बार धोखा भी खा जाती है क्योंकि इनमें जल्दी विश्वास करने की बहुत बड़ी कमी और समस्या होती है। पछतावे के घूंट पीना इनकी मजबूरी बन जाती है। अपनी ही सोच पर पछतावे के सिवा इन्हें कुछ भी हासिल नहीं होता है।





Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.