होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Astrology Tips: गलत समय पर तुलसी पूजा घर में ला सकती है Negative Energy, जानें क्या है सबसे सही तरीका

By Astro panchang | Apr 18, 2026

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है कि इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। अगर आप नियमित रूप से विधिविधान के साथ तुलसी की पूजा करती हैं, साथ ही तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाती हैं। तो घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। वहीं मान्यता है कि तुलसी के पौधे की पूजा सही तरीके और नियमों के हिसाब से नहीं की जाती है, तो इसके नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं।

तुलसी का पौधा अपने आसपास के वातावरण के लिए भी पॉजिटिव एनर्जी का संचार करता है। शास्त्रों में बताया गया है कि जो भी नियमित रूप से तुलसी की पूजा सही समय पर करते हैं। उनके घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी की पूजा का सही समय क्या होता है। साथ ही किस समय दीपक जलाया जाना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि तुलसी के पौधे की पूजा का शुभ समय कौन सा है और दीपक जलाने का सबसे अच्छा समय क्या है।

किस समय करें तुलसी की पूजा

सुबह और शाम किसी भी समय तुलसी की पूजा की जाती है, लेकिन पूजा के लिए शुभ समय ब्रह्म मुहूर्त से लेकर सूर्योदय के बाद के कुछ घंटों का ही माना जाता है। आप सुबह 04:00 बजे से 08:00 बजे तक किसी भी समय तुलसी की पूजा कर सकती हैं। वहीं शाम के समय तुलसी की पूजा कर रहे हैं, तो सूर्यास्त के समय तुलसी की पूजा कर सकते हैं। कभी भी दिन के समय तुलसी की पूजा नहीं करनी चाहिए। वहीं सूतक और ग्रहण काल में भी तुलसी की पूजा नहीं करनी चाहिए। तुलसी पूजा का शुभ समय सुबह का माना जाता है।

किस समय जलाएं दीपक

हमेशा ब्रह्म मुहूर्त में या फिर शाम के समय तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में तुलसी को जल चढ़ाना, दीपक जलाना और 7 बार परिक्रमा करना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही व्यक्ति को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। तुलसी के पौधे के पास सूर्यास्त के बाद का दीपक जलाना सबसे शुभ माना जाता है। लेकिन इस दौरान तुलसी को स्पर्श नहीं करना चाहिए।

तुलसी में कब जल चढ़ाना चाहिए

सुबह के समय तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना चाहिए। ब्रह्म मुहूर्त में तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना सबसे शुभ माना जाता है और इससे ऊर्जा भी अधिक मिलती है। कभी भी सूर्यास्त के बाद या रात में तुलसी के पौधे में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में नकारात्मक फल मिल सकता है। वहीं रविवार और एकादशी को तुलसी के पौधे में जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इन दिनों में भगवान विष्णु के लिए मां तुलसी निर्जला उपवास करती हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.