होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

दिवाली पर राशि के अनुसार पहनें इन रंगों के कपड़े, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

By Astro panchang | Nov 13, 2020

दिवाली महापर्व में अब एक ही दिन बाकी है।  कल यानी 14 नवंबर को दिवाली का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन माँ लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान और श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को धन-वैभव का आशीर्वाद देती हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दिवाली के दिन हर राशि के जातकों को अपनी राशि के अनुसार कपड़ों के रंगों का चुनाव करना चाहिए।  राशि के अनुसार खास रंग के कपड़े पहनकर मां लक्ष्मी का पूजन करने से देवी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों धन की वर्षा करती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपको राशि के अनुसार दिवाली के दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए -

मेष राशि 
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मेष राशि वालों के लिए गोल्डन रंग शुभ माना जाता है।  मेष राशि के जातकों को दिवाली के दिन गोल्डन रंग के कपड़े पहन कर माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए।  

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को दिवाली के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनकर ही माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। वृषभ राशि वालों को सफेद कपड़े पहनने के साथ में सफेद रुमाल भी रखना चाहिए। 
 

इसे भी पढ़ें: दिवाली के दिन इन जगहों पर जरूर जलाएं दिया, बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा


मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए नीला रंग शुभ माना जाता है।  इस राशि वाले लोगों दिवाली के दिन नीले रंग के वस्त्र धारण कर लक्ष्मी पूजन करना चाहिए।  ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। 

कर्क राशि
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कर्क राशि वाले जातकों के लिए नारंगी या लाल रंग के कपड़े धारण कर माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए।  ऐसा माना जाता है कि कर्क राशि वाले अगर नारंगी या लाल रंग के कपड़े धारण करें तो इससे माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 

सिंह राशि 
दिवाली के दिन सिंह राशि वाले जातकों को पीले कपड़े पहनने चाहिए। अगर सिंह राशि के लोग पीले कपड़े पहनकर माता लक्ष्मी का पूजन करें तो बहुत फलकारी होता है।  
 

इसे भी पढ़ें: दिवाली के दिन आजमाएं ये 10 अचूक टोटके, बदल जाएगी आपकी किस्मत


कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों को दिवाली के दिन नीले और सफेद रंग के कपड़े पहनकर माँ लक्ष्मी की आराधना करनी चाहिए।  ऐसा करने से जातकों को माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।  

तुला राशि
दिवाली के दिन नीले या सफेद रंग के कपड़े पहनकर माता लक्ष्मी का पूजन करना तुला राशि वालों के लिए शुभकारी होता है।  इससे माँ लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन-वैभव का आशीर्वाद देती हैं।  
 

इसे भी पढ़ें: दिवाली पर माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते तो हैं करें ये काम, जानें दिवाली 2020 शुभ मुहूर्त और पूजन विधि


वृश्चिक राशि 
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि वालों को सफेद या पीले रंग के कपड़े पहनकर माता लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए।  ऐसा करने पर से वृश्चिक राशि के जातकों को विशेष फल प्राप्त होंगे।  

धनु राशि
धनु राशि के जातकों को दिवाली पर लाल कपड़ें पहनने चाहिए।  लक्ष्मी पूजन के दौरान लाल रंग के कपड़े पहनना इस राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ होगा। 

मकर राशि
मकर राशि वालों को माता लक्ष्मी की पूजा के दौरान क्रीम और हरे रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।  दिवाली के दिन इन रंगों के कपड़े पहनना  इस राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना गया है।  

कुंभ राशि
दिवाली के दिन कुंभ राशि के जातकों को हरे और सफेद कपड़े पहनकर माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।  ऐसा करने से उन पर माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी।  

मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए दिवाली पर लाल और सफेद रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना गया है।  लक्ष्मी पूजन के दौरान इन रंगों के कपड़े पहनने से मीन राशि के जातकों को विशेष फल प्राप्त होंगे।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.