होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

ग्रहों की चल रही उल्टी चाल से मुक्ति दिलाती है राई, रसोई में काम आने वाली राई जीवन को खुशहाल बना देती है

By Astro panchang | Jul 01, 2020

मनुष्य का जीवन भौतिक सुख प्राप्त करने के लिए क्या कुछ नहीं करता है। मनुष्य का जीवन सुख और दुःख का बराबर भागीदार है। जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने पर अक्सर लोग हताश व निराश हो जाते हैं। हर निराशा और हताशा के पीछे कोई न कोई कारण और उसका हल जरूर रहता है। कभी-कभी ग्रहों की उल्टी चाल चलने से परेशानियों का पहाड़ खड़ा होता जाता है। कारण न पता होने के कारण लोग परेशान हो जाते हैं। 

ग्रहों की उल्टी चाल खाने में स्वाद बढ़ाने वाला राई के इस्तेमाल से ठीक किया जा सकता है। राई के उपयोग से जीवन में भी खुशियां पुनः प्राप्त की जा सकती है। ग्रहों की बदलती स्थिति से व्यक्ति के जीवन में बहुत प्रभाव पड़ता है। यह जानकर खुश होंगे आप कि रसोई में काम आने वाली राई ग्रहों के समस्या का प्रभाव कम कर आपके जीवन को खुशियों से ओतप्रोत कर देगी। कई आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा दिलाएगी और आपको बुरी नजर से भी बचाएंगा तो आइए जानते हैं राई के टोटके के बारे में।

बुरी नज़र से बचाएंगा राई
अगर आपके परिवार में किसी सदस्य को अक्सर बुरी नजर लगती है तो आप सात राई के दाने, सात लाल मिर्च और सात नमक की दली लेंकर लकड़ी से आग जलाएं और इन तीनों चीजों को बाएं हाथ से उस व्यक्ति के ऊपर से सात बार फेरें (वार ले) और जलती आग में डाल दें। आग के लिए आप आम की लकड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। बस यह उपाय को करते समय इस बात का ध्यान रखे कि यह आपका सारा काम बाएं हाथ से होना चाहिए और इस बीच कोई भी नजर उतारने वाले व्यक्ति को न रोके।

कई सालों से रुके हुए काम को राई के मदद से कराएं
अगर आपके बनते काम में रुकावट आ रही है और आपका बनता काम बिगड़ रहा है तो आप गुरुवार को राई के दान अपने साथ रखें। ऐसा करने से आपके सभी कार्य बनने लगेंगे और आपके कार्यों में आ रही रुकावटें भी दूर होंगी और आपका दिन भी शुभ रहेगा।

कर्ज से मुक्ति दिलाएगा राई
अगर आप कर्ज से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आप राई के टोटके से आपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। इसके लिए शुक्ल पक्ष के पहले शनिवार की रात को दोनों मुट्ठि भर राई लेंना चहिए। उसके बाद चौराहे पर पूर्व दिशा की ओर मुंह करें और दाएं हाथ की राई को बाएं तरफ और बाएं हाथ की राई को दाईं तरफ फेंकना चाहिए। इसके बाद चौराहे पर सरसों के तेल का दोनों तरफ दीपक जलाएं और फिर वहां से बिना पीछे मुड़े सीधे घर आएं। ऐसा करने से आपको शांति पूर्वक जीवन और कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

सौभाग्य प्राप्त कराएगा राई
दुर्भाग्य मनुष्य का शत्रु बनता जाता है। दुर्भाग्य लंबे काल तक चलने से सकारात्मक विचारों की शक्ति दिन प्रतिदिन खोने लगती है। दुर्भाग्य बहुत आसानी  से पीछा छोड़ता है। आप राई का इस्तेमाल कर अपने भाग्य को सौभाग्य में बदल सकते हैं। इसके लिए आपको एक घड़े में पानी भरना हैं और उसमें कुछ राई के पत्ते डालने हैं। इस जल से स्नान करने से संपूर्ण दुर्भाग्य दूर हो जाता है।

क्रोध कम करने में लाभकारी है राई
क्रोध करने से सदा स्वयं की हानि होती है। क्रोध की अधिकता होने पर सकारात्मक विचारों का आना खत्म हो जाता है। यदि परिवार के किसी को बहुत ज्यादा गुस्सा आता हो या फिर बहुत चिड़चिड़ापन रहता हो तो राई आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको उस व्यक्ति के सिर के ऊपर से राई और मिर्ची को सात बार वारनी हैं। कुछ ही समय में आपको उनके स्वभाव में परिवर्तन दिखने लगेगा।

व्यापार में तरक्की 
व्यापारियों के आय का मुख्य स्रोत व्यापार से ही होता है। व्यापार के जरिए ही रोजी रोटी और विकास की ओर लगातार व्यक्ति बढ़ता रहता है। राई के जरिये व्यापार में तरक्की प्राप्त किया जा सकता है। व्यापर या दुकान में तरक्की के लिए आपको रविवार के दिन तीन अलग-अलग बर्तन में राई, काला तिल और साबुत धनिया को अपने व्यापार स्थल या फिर दुकान में किसी मुख्य जगह रखना है। ऐसा करने से व्यापार में आपकी तरक्की और वृध्दि होगी।

 

इसे भी पढ़ें: पैरों में क्यों बांधा जाता है काला धागा? जानिए इसके पीछे की असल वजह

 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.