होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

घर में शंख रखने के हैं बड़े फायदे, जानिए शंख कितने प्रकार के होते हैं

By Astro panchang | Dec 20, 2020

धार्मिक दृष्टि से शंख बहुत पवित्र माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान देव और असुरों के युद्ध में 14 अनमोल रत्नों की प्राप्ति हुई थी। इसमें 8वें रत्न के रूप में शंख की प्राप्ति हुई थी। शंख घर और मंदिर में शंख रखना बहुत शुभ माना जाता है। शंख कई प्रकार के होते हैं और इनका महत्व भी अलग-अलग होता है। घर या मंदिर में किस शंख को रखने का क्या महत्व है इसका वर्णन शास्त्रों में मिलता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि शंख कितने प्रकार के होते हैं और किस शंख का क्या महत्व है -   

गणेश शंख 
इस शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान 8वें रत्न के रूप में हुई थी। यह शंख देखने में गणेशजी के आकार का लगता है इसलिए इसे गणेश शंख कहते हैं। इस शंख को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। गणेश शंख को घर में रखने से दरिद्रता का नाश होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। 

दक्षिणावर्ती शंख 
पुराणों के अनुसार दक्षिणावर्ती शंख को स्वयं भगवान विष्णु धारण करते हैं। इस शंख को दाएं हाथ से बजाया जाता है। इस शंख को सबसे अधिक शुभ माना जाता है। दक्षिणावर्ती शंख को घर में बजाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और पॉजिटिव एनर्जी आती है। इस शंख का पूजन करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है और सुख-सम्पत्ति बढ़ती है। 

कौरी शंख 
कौरी शंख बहुत दुर्लभ होता है। इस शंख को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से भाग्य में वृद्धि होती है और धन लाभ होता है। दीपावली के दिन कौड़ी शंख की पूजा का विशेष महत्व है। पीली कौड़ियां घर में धन वाले स्थान पर रखने से धन वृद्धि होती है। 

कामधेनु शंख 
कामधेनु शंख को गौमुखी शंख के नाम से भी जाना जाता है। यह शंख कामधेनु गाय की आकृति का होता है इसलिए इसे कामधेनु गौमुखी शंख भी कहा जाता है। घर में इस शंख को रखने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और तर्कशक्ति भी प्रबल होती है। 

वामवर्ती शंख 
वामवर्ती शंख को बाएं हाथ से बजाय जाता है। यह शंख आसानी से मिल जाता है इसलिए इसका प्रयोग सबसे अधिक होता है। इस शंख को बजाने के लिए एक छिद्र होता है। इस शंख की आवाज़ से नकारात्मक शक्तियाँ घर से बाहर निकलती हैं और घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है। घर में वामवर्ती शंख रखने से सुख-शांति बनी रहती है। 

मोती शंख 
घर में मोती शंख रखना इसकी नित्य पूजा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। इस शंख को बेहद फलदायी माना गया है। इस शंख को आर्थिक उन्नति का कारक माना गया है। इसे घर, दुकान, या ऑफिस में रखने से आर्थिक लाभ होता है। 

महालक्ष्मी शंख 
महालक्ष्मी शंख का आकार श्रीयंत्र के जैसा होता है। इस शंख को महालक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इस शंख की आवाज़ सुरीली होती है और इसे घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में यह शंख होता है, वहां माँ लक्ष्मी का वास होता है।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.