होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Mahalakshmi Mantra: मां लक्ष्मी के इन मंत्रों का जाप करने से धन-दौलत की नहीं होगी कमी

By Astro panchang | Sep 11, 2024

मां लक्ष्मी को धन-धान्य, संपदा और वैभव की देवी माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जिस भी जातक पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उसे जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। वैसे तो रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। वहीं शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी को समर्पित होता है।
 
मान्यता के अनुसार, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि और सौभाग्य मिलता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको महालक्ष्मी के उन मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका जाप करने से व्यक्ति को हर तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है।

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए बीज मंत्र का जाप कर सकते हैं। इस मंत्र का जाप कमलगट्टे की माला से करना चाहिए।

ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः:।।

मां लक्ष्मी का मंत्र
सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए महालक्ष्मी के इस मंत्र का हर शुक्रवार 108 बार जाप करना शुभ होता है।

ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए मंत्र
जो भी जातक हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करता है, उसको धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जातक पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं इस मंत्र का जाप करने जातक को कर्जे से छुटकारा मिल जाता है।

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।।

धन लाभ के लिए मंत्र
शुक्रवार को इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के घर में मां लक्ष्मी वास करती हैं।

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।
या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।
सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

मनोकामनाएं पूरी करने के लिए मंत्र
बता दें कि मां लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इसलिए हर शुक्रवार को कमल के गट्टे की माला से 108 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए। 

श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

सफलता पाने के लिए मंत्र
ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नम: 
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.