होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Tamil Nadu के Sri Ranganathaswamy Temple में हाथी पूजा के बिना अधूरा माना जाता है दर्शन

By Astro panchang | Nov 25, 2026

दक्षिण भारत में ऐसे कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर हैं, जो अपनी परंपरा, वास्तुकला और आस्था के लिए जाने जाते हैं। ऐसा ही एक भगवान विष्णु को समर्पित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर है। जहां पर हाथी की पूजा के बिना दर्शन-पूजन अधूरा माना जाता है। श्री रंगनाथस्वामी मंदिर को यूनेस्को ने विशेष धरोहर का दर्जा भी दिया है। इस मंदिर की वास्तुकला और बनावट प्राचीन पद्धति की उत्कृष्ट कला-शैली को दिखाती हैं। मंदिर में 1000 स्तंभों पर टिका हॉल हैं, जोकि काफी बड़ा है।

धार्मिक मान्यता है कि भगवान श्री रंगनाथस्वामी मंदिर की पूजा आरती में शामिल होने से भक्तों की सभी इच्छा पूरी होती हैं और व्यक्ति को हर पाप से मुक्ति मिलती है। यहां पर भगवान श्री रंगनाथस्वामी की प्रतिमा का मुख दक्षिण दिशा में है और इसको धरती का वैकुंठ कहा जाता है।

108 वैष्णव दिव्य देशम

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के पास जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर है। यह मंदिर 108 वैष्णव दिव्य देशम में से एक है। माना जाता है कि 108 में से 105 वैष्णव दिव्य देशम दक्षिण भारत में स्थित है। जबकि 1 नेपाल और दिव्य लोक में स्थापित है। तमिल ग्रंथों में 108 वैष्णव दिव्य देशम की जानकारी मिलती है। यह मंदिर इतना खास है कि श्री रंगनाथस्वामी मंदिर को 'भूलोक वैकुंठम' कहा जाता है। माना जाता है कि श्री रंगनाथस्वामी मंदिर धरती का वैकुंठ है, जहां पर श्रीहरि विष्णु विश्राम करते हैं।

दक्षिण दिशा की ओर प्रतिमा का मुख

इस मंदिर में भगवान विष्णु की लेटे हुए प्रतिमा है। माना जाता है कि राक्षस का वध करने के बाद श्रीविष्णु ने यहीं पर आकर विश्राम किया था। प्रतिमा का मुंह दक्षिण दिशा की ओर है। भगवान की प्रतिमा का मुख दक्षिण दिशा की ओर इसलिए है, क्योंकि भगवान रंगनाथ ने लंका जाने वाले विभीषण से यह वादा किया था कि वह हमेशा नजरों के सामने रहेंगे और उनकी भूमि की हमेशा रक्षा करेंगे, जोकि लंका है। इस कारण भगवान रंगनाथ दक्षिण दिशा की तरफ मुख करके विराजमान हैं। जिससे कि वह लंका की ओर देख सकें और विभीषण और उनकी भूमि की रक्षा कर सकें।

दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर

श्री रंगनाथस्वामी मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर है। इस मंदिर की बनावट और वास्तुकला इसको अन्य मंदिरों से अलग बनाती है। इस मंदिर का गोपुरम भी सबसे बड़ा है और गोपुरम 13 स्तरों वाला 236 फीट ऊंचा है। जिस पर देवी-देवताओं की छवि बनी है। यह मंदिर बाहर से जितना ज्यादा रंगीन है, अंदर से उतना ही प्राचीन है। अंदर से यह मंदिर काले पत्थरों से बना है और स्तभों पर भगवान विष्णु, हाथी और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा बनी हैं।

दूसरी शताब्दी से मंदिर का अस्तित्व

बता दें कि मंदिर का अस्तित्व दूसरी शताब्दी से माना जाता है। लेकिन पुरातात्विक शिलालेख में 10वीं शताब्दी से मंदिर के निर्माण को जोड़ा गया है। मंदिर में चेर, चोल, पांड्य, विजयनगर राजाओं, होयसला और मदुरै के नायक के शासनकाल के दौरान कई बदलाव हुए थे। वहीं इस मंदिर में आपको अलग-अलग शालनकाल और शिल्प शैली का असर देखने को मिलेगा।

1000 स्तभों पर टिका है विशाल हॉल

इस मंदिर में 7 बड़े परिसर इसको भव्य बनाते हैं। मंदिर परिसर में 21 रंगीन नक्काशीदार गोपुरम, 9 पवित्र कुंड, 50 उप-मंदिर और मुख्य देवता के गर्भगृह के ऊपर एक स्वर्णिम गुंबद है। इसके साथ ही मंदिर में 1000 स्तभों पर टिका बड़ा हॉल भी है। इस हॉस के अंदर देवी-देवताओं की रंगीन प्रतिमाएं हैं। माना जाता है कि वियजनगर काल में इस हॉल का निर्माण हुआ था।

Copyright © 2026
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.