होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

अगर आपको दिखे सपने में ये चीजें तो मिलने वाला है कुबेर का खज़ाना

By Astro panchang | Jan 28, 2020

सपने मन की एक विशेष अवस्था होते हैं, जिसमें वास्तविकता का आभास होता है। सपने न तो जागृत अवस्था में आते हैं न तो निद्रा में, यह दोनों के बीच की तुरीयावस्था में आते हैं। आपको बता दे की जो भी चीजें आप अपने सपने में देखते हो उन सपने का कोई न कोई अर्थ होता है। आम तौर पर ऐसा माना जाता है की सुबह में या अचानक दिखने वाले सपने सत्य होते हैं।

हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि दिनभर काम के बाद हर व्यक्ति का रात में सोना बहुत ही जरूरी होता हैं, और रात में सोते समय सपना सभी को आता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं सपने का मतलब। जी हाँ, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे सपनो के बारे में जिसका आपके सपने में आने से बन सकते है अमीर।

हरियाली देखना

यदि आपको हर रोज रात को अपने सपने में हरे-भरे बाग-बागीचा और चारो ओर पेड़-पौधे दिखाई देते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आपको बहुत ही जल्द धन की प्राप्ति होने वाली है। और इसके अलावा सपने में उल्लू का दिखना भी धन मिलने का सेकेत हो सकता है। 

शंख की आवाज

अगर आपको सपने में शंख और मंदिर की घंटियों की आवाज आए तो भी यह इस बात को बताता है कि आपके पास धन की वर्षा होने वाली है।

लाल साड़ी वाली महिला

आप किसी काम से बाहर जा रहे हैं और आपको रास्ते में लाल साड़ी पहने, श्रृंगार किए हुए कोई महिला दिख जाती है तो इसका मतलब यह है कि वह आपके सामने मां लक्ष्मी का रूप लेकर आई है।

फूल और फल का दिखना

सुबह उठते ही अपने सामने गन्ने को देखना धन की प्राप्ति का संकेत है। इसके अलावा मोर, श्रीफल, फूल या फूलों की माला देखना भी शुभ संकेत माना जाता है।

कन्या का सिक्का देना

हिन्दू शास्त्रों में शुक्रवार को महालक्ष्मी का दिन माना जाता है। अगर आपको इस दिन कोई कन्या सिक्का देती है तो यह आपके लिए लकी साबित हो सकता है। इस सिक्के के जरिए आपके ऊपर धन की वर्षा हो सकति है।

गाय का दिखना

घर से बाहर निकलते ही अगर आपको गाय दिखाई देती है तो यह बहुत शुभ माना जाता है, विशेषकर सफेद गाय, काली गाय देखने से कुछ खास लाभ नहीं मिलता।

सफेद रंग का सांप

अगर आपको अपने सपने में सफेद या सुनहरे रंग का सांप दिखाई दे तो यह इस बात का संकेत है कि आपके घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसने वाली है। और संभव है कि आपको बहुत जल्द ही बड़ी संपत्ति मिलने वाली हो।

उल्लू दिखना

उल्लू को महालक्ष्मी का वाहन माना गया है। अगर आपको अपने घर या ऑफिस में उल्लू दिखाई देता है तो समझ जाइए कि महालक्ष्मी आपके ऊपर प्रसन्न हैं।

कलश के साथ कन्या

अगर शुक्रवार के दिन आपको कोई कन्या पानी से भरा कलश उठाए हुए दिखाई दे तो यह एक अच्छा संकेत माना जाता है। परंतु अगर उनके हाथ में आपने खाली कलश देख लिया है तो आनेवाले समय में धन से संबंधित कोई नुकसान हो सकता है।

जेब से घन गिरना

अगर आप धन से संबंधित किसी भी काम के लिए जा रहे हैं और आपके जेब से पैसे गिर जाएं तो यह इस बात की ओर इशारा करता है की आपका काम सफल होगा।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.