होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

राशि के अनुसार जानें आपके शरीर का कौन-सा अंग है सबसे आकर्षक

By Astro panchang | May 05, 2020

इस दुनिया मे हर किसी में कोई न कोई खूबी होती ही है। आप भी जब आईने में ख़ुद को देखते हैं तो खुद का कोई ऐसा अंग होगा जो आपकी ख़ासियत बनता होगा, जैसे कोई अपनी आंखों का दीवाना होता है, तो कोई होंठों का तो किसी को अपने बाल पसन्द होते हैं। इसी तरह हर राशि के लोगों की अलग ख़ासियत होती है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस राशि के लोगों में क्या शरीरिक विशेषता होती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि 12 राशियों में से आपकी राशि आपके बारे में क्या बताती है और आपके शरीर का कौन सा अंग सबसे ज्यादा आकर्षक है।

मेष राशि
मेष राशि के लोगों की आइब्रोज मतलब की भौहें सबसे सुंदर और आकर्षक होती हैं और ये लोग अपनी आईब्रोज़ का इस्तेमाल करके अपने एक्सप्रेशन जाहिर कर सकते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये आईब्रोज़ का इस्तेमाल कर किसी का भी दिल जीत लेते हैं।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के होंठ सबसे ज्यादा सुंदर होते हैं और लोगों कि नजर भी सबसे पहले इनके होंठों पर ही जाती है जो इन्हें सबसे अलग और आकर्षक बनाते हैं, होंठों से इनकी सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं।

मिथुन राशि
इस राशि वालों के चहरे की बनावट लोगों को इनकी तरफ आकर्षित करती है, इनके चहरे की बनावट का इनके रंग से कोई सम्बन्ध नही होता। इनका चहरा प्राकृतिक रूप से चमकदार और सुंदर होता है तो इनको किसी मेकअप की जरूरत नहीं होती।

कर्क राशि
इस राशि के लोगों का पेट इनके शरीर का सबसे बेहतर अंग होता है और किसी भी कपड़े में इनके पेट का आकार अच्छा आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये लोग खाने पीने का ध्यान रखते हैं।

सिंह राशि
इस राशि के लोगो के बाल काफी मुलायम और सुंदर होते हैं। इनके बालो की बनावट इस प्रकार की होती है कि कोई भी हेयर स्टाइल या हेयर कट इन पर सूट करता है।

कन्या राशि
इस राशि के लोगों की त्वचा बहुत सुंदर होती है प्राकृतिक रूप से इनकी त्वचा सॉफ्ट होती है। ये अपनी त्वचा का सबसे अधिक ध्यान रखते हैं।

तुला राशि
तुला राशि के लोगों के कमर के बीच के अंग स्वस्थ और मजबूत होते हैं। ये भले ही खेल कूद में भाग लेते हों या नहीं, लेकिन इनकी शारीरिक बनावट देखकर लगता है कि ये स्पोर्टी पर्सन हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग शारीरिक सम्बन्ध बनाने में ज्यादा रुचि रखते हैं और इसलिए ये अपने गुप्तागों को साफ रखते हैं। यह कहना थोड़ा अजीब और निजी तर्क है,पर इनके गुप्तांग ही अन्य अंगों की तुलना में सबसे साफ और आकर्षक होते हैं।

धनु राशि
धनु राशि के लोगों की सपाट और सेक्सी पीठ होती है, इनकी पीठ इनके शरीर का सबसे आकर्षक अंग होती है। और अपनी पीठ की सुन्दरता को बनाये रखने के लिए इन्हें अपनी पीठ का हमेशा ही ध्यान रखना चाहिए।

मकर राशि
मकर राशि के लोगों के पैर सबसे सुंदर होते है,इनके पैरों की बनावट भी काफी सुंदर होती है। मकर राशि वालो में जिनकी हाइट अच्छी होती है, उनके पैर और भी ज्यादा अच्छे लगते हैं।

कुंभ राशि
कुम्भ राशि वालों के पैर काफी सुंदर होते हैं इनके पैरों की त्वचा भी सॉफ्ट होती है। इनके पैरों की एड़ियां भी काफी सुंदर होती हैं।

मीन राशि
मीन राशि वालों की आंखे काफी सुंदर होती हैं,और जब आँखे सूंदर हो तो चहरा खुद ही सुंदर लगता है। इस राशि के लोग ज्यादातर भाग्यशाली ही होते हैं और आंखे मछली की तरह सुंदर।

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.