होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Sawan 2026: इमोशनल और कॉन्फिडेंट होते हैं सावन में जन्मे लोग, जानिए इनके विशेष Character और Success का राज

By Astro panchang | Aug 13, 2026

हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद पावन और पवित्र माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में इस महीने जन्मे लोगों में भगवान शिव के स्वभाव का प्रभाव होता है। स्कंद पुराण के 'माहेश्वर खंड' और इसके तहत आने वाले 'केदार खंड' और 'श्रावण माहात्म्य' के अध्यायों में भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा और भक्तों में पाए जाने वाले लक्षणों का उल्लेख मिलता है।

पुराण में इस बात का उल्लेख मिलता है कि जिन लोगों का सावन महीने में जन्म होता है, वह स्वभाव से जिद्दी होते हैं। जिद्दी से ज्यादा यह लोग दृढ़ संकल्प वाले होते हैं। यह एक बार जो ठान लेते हैं, वह पूरा करके ही दम लेते हैं। इसलिए कई बार इनके स्वभाव में जिद्दीपन भी झलकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सावन में जन्मे लोगों के स्वभाव और विशेषता के बारे में बताने जा रहे हैं।

भगवान शिव का प्रभाव

सावन में जन्मे लोगों में भगवान शिव की ऊर्जा जुड़ी होती है। यह लोग शांत लेकिन गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन लोगों का गुण होता है कि यह लोग जो बोलते हैं वहीं करते भी हैं।

आत्‍मविश्‍वास से भरपूर

सावन के महीने में जन्मे लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं। इन लोगों को अपने लक्ष्यों को पूरा करना बहुत अच्छे से आता है। वहीं अच्छी बात यह है कि यह लोग कभी भ्रमित नहीं होते हैं। कई बार लोग इनके काम करने के तरीके को देखकर इनको अहंकारी भी कहते हैं। लेकिन यह सच नहीं होता है।

इमोशनल होते हैं ऐसे लोग

सावन के महीने में जन्मे लोग स्वभाव से काफी ज्यादा इमोशनल होते हैं। इनके लिए रिश्ते बेहद जरूरी होते हैं और किसी भी भौतिक सुख से ज्यादा यह जातक अपने रिश्तों को महत्व देते हैं। संवेदनशील होने की वजह से कई बार लोग इनका गलत फायदा भी उठा लेते हैं।

सावन में जन्मे लोग जिद्दी नहीं बल्कि अपनी जुबान के पक्के होते हैं। यह लोग एक बार जो सोच लेते हैं, उसको पूरा करने की जिद पकड़ लेते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.