होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Vijayasan Mata Mandir: Sehore के इस Temple में नहीं रहती कोई मनोकामना अधूरी, जानें विजयासन मां की Divine महिमा

By Astro panchang | Mar 05, 2026

हर साल बड़े उत्सव के रूप में नवरात्रि पर पर्व मनाया जाता है। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्त मां दुर्गा के दर्शनों के लिए प्रसिद्ध मंदिरों में पहुंचते हैं। देश में मां दुर्गा के कई प्रसिद्ध औऱ प्राचीन मंदिर हैं। जातक विशेष कार्यों में सिद्धि पाने के लिए मां दुर्गा की दस महाविद्याओं की देवी की पूजा करते हैं। ऐसे में अगर आप भी मां का आशीर्वाद और कृपा पाना चाहते हैं, तो आप विजयासन मंदिर की यात्रा कर सकते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको विजयासन मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।

विजयासन मां की महिमा

विजयासन मां की महिला निराली है। वह अपने भक्तों पर विशेष ममतामयी कृपा बरसाती हैं। मां विजयासन की कृपा से जातक की हर मनोकामना पूरी होती है। विजयासन मां दुष्टों का संहार करती हैं। देश-दुनिया से भक्त मां के दर्शन के लिए आते हैं। नवरात्रि पर मंदिर में भव्य पूजा का आयोजन होता है।

जानिए कहां है विजयासन मंदिर

विजयासन मंदिर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के सलकनपुर गांव की एक पहाड़ी पर स्थित है। पहाड़ के शीर्ष स्थल पर विजयासन मां विराजती हैं। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु सैकड़ों सीढ़ियां चढ़कर मां के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। नवरात्रि के दौरान विजयासन मंदिर के प्रांगण में मेले का आयोजन किया जाता है। हर साल बड़ी संख्या श्रद्धालु मां विजयासन के दर्शन के लिए सलकनपुर जाते हैं। माना जाता है कि विजयासन मंदिर में देवी मां के दर्शन से न सिर्फ मनोकामना पूरी होती है, बल्कि शत्रु भय से भी मुक्ति मिलती है।

ऐसे पहुंचे मंदिर

श्रद्धालु यातायात के साधनों से सीधे सीहोर पहुंच सकते हैं। सीहोर में रेलवे स्टेशन है। आप रेल से सीहोर पहुंचकर सड़क मार्ग से सलकनपुर जा सकते हैं। सीहोर का नजदीकी एयरपोर्ट भोपाल है। वहीं आप इंदौर होकर भी विजयासन मंदिर जा सकते हैं। आप देश के किसी भी कोने से सलकनपुर पहुंच सकते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.