होम
कुंडली
टैरो
अंक ज्योतिष
पंचांग
धर्म
वास्तु
हस्तरेखा
राशिफल
वीडियो
हिन्दी न्यूज़
CLOSE

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा कहते हैं, अच्छे दिन आने से पहले मिलते हैं ऐसे संकेत

By Astro panchang | Mar 28, 2025

नीम करोली बाबा एक ऐसे संत थे, जिनके सिर्फ भारतीय भक्त ही नहीं बल्कि विदेशी भक्त भी हैं। बाबा के दर पर आम लोगों से लेकर राजनेता और तमाम बड़ी हस्तियां माथा टेकने के लिए आती हैं। उनके भक्त बाबा नीम करोली को हनुमान जी का अवतार मानते हैं और उनकी चमत्कार की कहानियां हर जगह फैली हैं। बाबा नीम करोली का आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है। बता दें कि बाबा नीम करोली ने कई ऐसे शुभ संकेतों के बारे में बताया है, जो व्यक्ति को अच्छे दिनों के आने का संकेत देती हैं।

साधु-संत के दर्शन
अगर आपको अचानक से साधु या संतों के दर्शन या मुलाकात हो जाती है, तो समझिए आपकी किस्मत पलटने वाली है। साधु-संतों के दर्शन करना काफी शुभ संकेत माना जाता है।

पितरों के दर्शन
नीम करौली बाबा के अनुसार, पितरों का आपके सपने में आना एक शुभ संकेत माना जाता है। खासतौर पर अगर सपने में पूर्वज आशीर्वाद दे रहे हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि जीवन में कृपा बरसने वाली है। पितृ का आशीर्वाद जिनके जीवन पर रहता है, तो उसको कभी किसी चीज की कमी नहीं रहती है।

पूजा के दौरान रोना
अगर पूजा के समय आपकी आंखों से आंसू आने लगते हैं या आप भावुक हो रहे हैं। यह भी एक शुभ संकेत होता है। पूजा के दौरान रोना या भावुक होने का मतलब है कि आपके घर परिवार पर भगवान की कृपा बरसने वाली है।

मन का संकेत
बाबा नीम करोली के हिसाब से य़दि मन में किसी बात को लेकर उलझन है और अचानक से सही मार्ग मिलने लगा है। तो यह एक ईश्वरीय संकेत होता है। घर पर दैवीय शक्तियों की कृपा बनी रहती है और घर परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

पशु-पक्षी का आना
अगर रोजाना घर में पशु-पक्षी आते हैं, तो नीम करोली बाबा ने इसको भी शुभ संकेत बताया है। इसका मतलब कि आपका समय बदलने वाला है और घर में दैवीय शक्तियों की कृपा बनी रहेगी।
Copyright © 2026
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.